12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ-6 (ख) तोड़ो
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective पाठ -6
( ख ) तोड़ो पाठ
परिचय तोड़ो
उद्बोधनपरक कविता है। इसमें कवि सृजन हेतु भूमि को तैयार करने के लिए चट्टानें, ऊसर
और बंजर को तोड़ने का आह्वान करता है। परती को खेत में बदलना सृजन की आरंभिक परंतु
अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यहां कवि विध्वंस के लिए नहीं उकसाता, वरन जीवन के
लिए प्रेरित करता है। कविता की ऊपरी ढांचा सरल प्रतीत होता है, परंतु प्रकृति से मन
की तुलना करते हुए कवि ने इसको नया आयाम दे दिया है। यह बंजर प्रकृति में है और मानव
मन में भी है। कवि मन में व्याप्त ऊब तथा खीज को भी तोड़ने की बात करता है, अर्थात
उसे भी उर्वर बनाने की बात करता है। मन के भीतर की ऊब तथा खीज सृजन में बाधक है। कवि
सृजन का आकांक्षी है इसलिए उसको भी दूर करने की बात करता है। अतः कवि मन के बारे में
प्रश्न उठा कर आगे बढ़ जाता है, इससे कविता का अर्थ विस्तार होता है। @@ पाठ्यपुस्तक
के प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. पत्थर और चट्टान किसका प्रतीक है? उत्तर-
पत्थर और चट्टान रुकावटों तथा बाधाओं के प्रतीक हैं। प्रश्न 2. कवि को धरती और मन की भूमि में…