12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ- 7 (क) भरत राम का प्रेम
12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ- 7 (क) भरत राम का प्रेम
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective पाठ-
7 (क) भरत राम का प्रेम कवि
परिचय तुलसीदास
लोकमंगल की साधना के कवि हैं। उन्हें समन्वय का कवि भी कहा जाता है। तुलसीदास का भावजगत
धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से बहुत व्यापक है। उनमें मानव प्रकृति और जीवन
जगत संबंधी गहरी अंतर्दृष्टि और व्यापक जीवन अनुभव था, जिसके कारण उनकी रचना में लोक
जीवन के विभिन्न पक्षों का उद्घाटन संभव हो सका। तुलसी के काव्य में विश्व बोध और आत्मबोध
का अद्वितीय समन्वय हुआ है। तुलसीदास
की रचनाओं में भाव, विचार, काव्यरुप, छंद- विवेचन और भाषा की विविधता मिलती है। ब्रज
और अवधी दोनों ही भाषाओं पर तुलसी का असाधारण अधिकार था। इनकी रचना 'रामचरितमानस' को
हिंदी का सर्वश्रेष्ठ महाकाव्य माना जाता है। इसकी भाषा अवधि है तथा इसमें मुख्यतः
दोहा और चौपाई छंद का प्रयोग हुआ है। कवितावली कवित्त और सवैया छंद में रचित उत्कृष्ट
रचना है। तुलसीदास द्वारा ब्रज भाषा में रचित 'विनय पत्रिका' आध्यात्मिक जीवन को परिलक्षित
करती है। पाठ
परिचय प्रस्तुत
चौपाई और दोहे रामचरितमानस के 'अयो…