12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ-7 (ख) पद
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective पाठ -7
( ख ) पद पाठ
परिचय प्रस्तुत
पद गीतावली से उद्धृत है जिनमें से प्रथम पद में राम के वनगमन के बाद माता कौशल्या
के हृदय की विरह वेदना का वर्णन किया गया है। वे राम की वस्तुओं को देखकर उनका
स्मरण करती हैं और बहुत दुखी हो जाती है। दूसरे पद में माँ कौशल्या राम के वियोग
में दुखी अश्वों को देखकर राम से एक बार पुनः अयोध्यापुरी आने का निवेदन करती है। पाठ्यपुस्तक
के प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. राम के वन गमन के बाद उनकी वस्तुओं को देखकर मां कौशल्या
कैसा अनुभव करती है? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए। उत्तर-
तुलसीदास अपनी रचना गीतावली के प्रस्तुत पद में राम वन गमन के बाद माता कौशल्या की
स्थिति का वर्णन करते हुए कहते हैं कि माता कौशल्या राम के वन गमन के पश्चात
व्याकुल हो उठती हैं। वह राम के धनुष-बाण, सुंदर- जूतियां को देखकर अतीत में खो
जाती हैं। उन्हें स्मरण हो आता है कि सुबह सवेरे अपने पुत्र राम को प्यार से जगाती
थीं और अपना स्रेह राम पर लुटाती हुई बताती हैं कि उनके छोटे भाई और मित्र सभी
उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। माता कौशल्…