12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 गद्य खंड पाठ-8 यथास्मै रोचते विश्वम्

12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 गद्य खंड पाठ-8 यथास्मै रोचते विश्वम्
12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 गद्य खंड पाठ-8 यथास्मै रोचते विश्वम्
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective गद्य खंड  पाठ-8 यथास्मै रोचते विश्वम् लेखक परिचय रामविलास शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ऊंचगांव- सानी गांव में हुआ था। रामविलास शर्मा आलोचक, भाषा शास्त्री, समाज चिंतक और इतिहासवेत्ता रहे हैं। इनकी कविताएं अज्ञेय द्वारा संपादित तार सप्तक में संकलित है। रामविलास शर्मा ने आधुनिक हिंदी साहित्य का विवेचन और मूल्यांकन करते हुए हिंदी की प्रगतिशील आलोचना का मार्गदर्शन किया। इनके अधिकांश निबंध विराम चिन्ह नाम की पुस्तक में संग्रहित है। निराला की साहित्य साधना पुस्तक पर इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ। इनकी कुर्तियां है- भारतेंदु और उनका युग, महावीर प्रसाद द्विवेदी और हिंदी नवजागरण, प्रेमचंद और उनका युग, निराला की साहित्य साधना, भाषा और समाज, इतिहास दर्शन। पाठ परिचय यथास्मै रोचते विश्वम्' नामक निबंध उनके निबंध संग्रह विराम चिन्ह से लिया गया है। इसमें उन्होंने कवि की तुलना प्रजापति से करते हुए उसे उसके कर्म के प्रति सचेत किया है। लेखक के अनुसार साहित्य जहां एक ओर मनुष्य को मानसिक विश्र…