12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 गद्य खंड पाठ - 10 कुटज
12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 गद्य खंड पाठ - 10 कुटज
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective गद्य खंड पाठ
- 10 कुटज लेखक परिचय आधुनिक
हिंदी साहित्य के उत्कृष्ट आलोचक तथा निबंधकार डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गांव आरत दुबे का छपरा में हुआ था। उनकी प्रारंभिक
शिक्षा गांव में हुई तथा उन्होंने उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से
प्राप्त की। शांतिनिकेतन
में अध्यापन कार्य के दौरान द्विवेदी जी ने साहित्य का गहन अध्ययन किया, साथ ही
अनेक रचनाएं भी कीं। वे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत तथा बांग्ला भाषाओं के विद्वान
थे। सन् 1950 में वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के अध्यक्ष बने।
1952-53 में वे काशी नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष थे। 1955 में वे प्रथम
राजभाषा आयोग के सदस्य राष्ट्रपति के नामिनी नियुक्त किए गए। 1967 में काशी हिंदू
विश्वविद्यालय में रेक्टर नियुक्त हुए। यहां से अवकाश ग्रहण करने पर वे भारत सरकार
की हिंदी विषयक अनेक योजनाओं से संबद्ध रहे। आलोक
पर्व पुस्तक पर उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया। भारत सरकार ने उन्हें
पद्मभूषण अलंकरण से विभूषित किया…