12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ- 8 बारहमासा
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective पाठ - 8 बारहमासा कवि
परिचय हिन्दी
सूफी प्रेमाख्यानक काव्यधारा के सर्वश्रेष्ठ कवि मलिक मुहम्मद जायसी का जन्म
रायबरेली जिले के जायस नामक स्थान में हुआ, इसलिए वे जायसी कहलाए। इनके पिता का
नाम शेख ममरेज था। इनके माता-पिता का निधन इनके बचपन में ही हो गया इसलिए वे
फकीरों और साधुओं के साथ रहने लगे। इनके बाएं कान एवं बाई आँख चेचक से जाती रही
थी। जिसका उल्लेख उन्होंने स्वयं पद्मावत में किया है। मुहम्मद बाई दिसी तजा, एक
सरवन एक आंखी' अर्थात् ईश्वर के द्वारा इनकी बाई आँख तथा बाँया कान को त्याग दिया
गया। वे यद्यपि चेहरे से कुरूप थे, तथापि मन से अत्यंत सुन्दर, हृदय से कोमल और
भावुक थे। उन्होंने अपने समय के प्रसिद्ध सूफी सत सैयद अशरफ और शेख बुरहान से
दीक्षा ली थी। उनकी प्रमुख कृतियाँ 'पद्मावत'अखरावट' तथा 'आखिरी कलाम है। पाठ
परिचय मलिक
मुहम्मद जायसी भक्तिकाल के निर्गुण प्रेममार्गी शाखा के प्रतिनिधि सूफी कवि हैं।
पद्मावत की रचना अवधी भाषा में हुई है। इस महाकाव्य में प्रेम के त्रिकोण-राजा
रत्नसेन उनकी…