12th Hindi Elective अंतराल भाग 2 पाठ- 2 आरोहण
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective पाठ-
2 आरोहण लेखक परिचय संजीव
का जन्म 6 जुलाई 1947 ईस्वी को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के गांव बांगर कल
में हुआ था। इनकी उच्च शिक्षा विज्ञान विषयों को लेकर हुई। बी. एस. सी. ए.आई. सी
की डिग्री लेकर इन्होंने सन 1965 से 2003 तक इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी, कुल्टी
में केमिस्ट इंचार्ज के रूप में काम किया। इनकी प्रमुख रचनाएँ- किशनगढ़ का अहेरी,
सर्कस, सूत्रधार, सावधान! नीचे आग है, जंगल जहाँ शुरू होता है। पाठ
परिचय प्रस्तुत
पाठ आरोहण कहानी लेखक संजीव जी के द्वारा लिखित है। आरोहण कहानी में लेखक ने पर्वतारोहण
की जरूरत और वर्तमान समय में उसकी उपयोगिता को रेखांकित किया है। पर्वतीय प्रदेश
के रहने वालों के जीवन संघर्ष तथा प्राकृतिक परिवेश से उनके संबंधों को चित्रित
किया है। किस तरह पर्वतीय प्रदेशों में प्राकृतिक आपदा, भूस्खलन पत्थरों के खिसकने
से पूरा जीवन तथा समाजे नष्ट हो जाता है। आरोहण कहानी उसका जीवंत उदाहरण प्रस्तुत
करता है। आरोहण पहाड़ी लोगों के दिनचर्या का भाग है। इस कहानी के माध्यम से लेखक
ने पर्वतीय प्र…