12th Geography 7. खनिज तथा ऊर्जा संसाधन MINERALS AND ENERGY RESOURCES

12th Geography 7. खनिज तथा ऊर्जा संसाधन MINERALS AND ENERGY RESOURCES
12th Geography 7. खनिज तथा ऊर्जा संसाधन MINERALS AND ENERGY RESOURCES
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Geography 7. खनिज तथा ऊर्जा संसाधन MINERALS AND ENERGY RESOURCES पाठ के मुख्य बिंदु * भूमि के अंदर से निकाले गये पदार्थ को खनिज पदार्थ कहा जाता है। किसी भी राष्ट्र के आर्थिक विकास में खनिज संसाधनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। खनिज संसाधनों को किसी राष्ट्र के औद्योगिक विकास की कुंजी माना जाता है। * भारत अपनी विविधतापूर्ण भूगर्भिक संरचना के कारण विविध प्रकार के खनिज संसाधनों में धनी है। * खनिज पदार्थों का एक निश्चित रासायनिक एवं भौतिक गुण होता है तथा ये कार्बनिक और अकार्बनिक उत्पत्ति के प्राकृतिक पदार्थ होते हैं। * भारी मात्रा में बहुमूल्य खनिज पूर्व पूराजीवी काल या प्री पैलाइजोइक युग की चट्टानों में निक्षेपित हैं। * खनिजों की गुणवत्ता एवं मात्रा के बीच प्रतिलोभी संबंध पाया जाता है अर्थात् मूल्यवान खनिज कम मात्रा में उपलब्ध होते हैं जैसे सोना, यूरेनियम आदि। अधिकांश धात्विक खनिज हमारे देश के प्रायद्वीपीय पठारी क्षेत्र की प्राचीन क्रिस्टलीय शैलों में पाए जाते हैं। * भारत में खनिज मुख्यतः तीन विस्तृत पट्टियों में संकेन्द्रि…