12th Hindi Core वितान भाग -II 3. ओम थानवी- अतीत में दबे पाँव

12th Hindi Core वितान भाग -II 3. ओम थानवी- अतीत में दबे पाँव
12th Hindi Core वितान भाग -II 3. ओम थानवी- अतीत में दबे पाँव
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Core 3. ओम थानवी- अतीत में दबे पाँव पाठ्यपुस्तक के प्रश्न- अभ्यास प्रश्न- 1. सिंधु सभ्यता साधन-संपन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडंबर नहीं था। कैसे ? उत्तर- सिंधु सभ्यता के शहर मुअनजोदड़ो की व्यवस्था, साधन संपन्न और सुनियोजित थी। वहाँ की अन्न भंडारण व्यवस्था, जल निकासी की व्यवस्था अत्यंत विकसित और परिपक्व थी। हर निर्माण बडा सुनियोजन के साथ किया गया था यह सोचकर कि यदि सिंधु का जल बस्ती तक फैल भी जाए तो कम-से-कम नुकसान हो। इन सारी व्यवस्थाओं के बीच इस सभ्यता की संपन्नता की बात बहुत ही कम हुई है। वस्तुतः इनमें भव्यता का आडंबर है ही नहीं। व्यापारिक व्यवस्थाओं की जानकारी मिलती है, मगर सब कुछ आवश्यकताओं से ही जुड़ा हुआ है, भव्यता का प्रदर्शन कहीं नहीं मिलता। प्रश्न- 2. सिंधु सभ्यता की खूबी उसका सौंदर्य-बोध है जो राज-पोषित या धर्म-पोषित न होकर समाज पोषित था।' ऐसा क्यों कहा गया? उत्तर- सिंधु घाटी के लोगों में कला या सुरुचि का महत्त्व ज्यादा था। वास्तुकला या नगर नियोजन ही नहीं, धातु और पत्थर की मूर्तियाँ, मृद्-भांडे, उन …