12th Hindi Core आरोह भाग -II 11. महादेवी वर्मा - भक्तिन
12th Hindi Core आरोह भाग -II 11. महादेवी वर्मा - भक्तिन
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Core 11.
महादेवी वर्मा - भक्तिन पाठ्य पुस्तक के प्रश्न - अभ्यास प्रश्न 1. भक्तिन अपना वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी? भक्तिन
को यह नाम किसने और क्यों दिया होगा? उत्तर-
भक्तिन का वास्तविक नाम लक्षमिन अर्थात् लक्ष्मी था, जिसका अर्थ है धन की देवी। लेकिन
नाम के अनुसार लक्ष्मी के पास धन बिल्कुल नहीं था। वह गरीब थी, इसलिए वह अपना वास्तविक
नाम छुपाना चाहती थी। लेखिका महादेवी वर्मा ने उसके गले में कंठी की माला देखकर उसका
नया नामकरण किया था, क्योंकि लक्ष्मी ने अपना नाम लक्ष्मी न पुकारने की प्रार्थना लेखिका
से की थी। प्रश्न 2. दो कन्या रत्न पैदा करने पर भक्तिन पुत्र महिमा में अंधी
अपनी जिठानियों द्वारा घृणा व उपेक्षा का शिकार बनी। ऐसी घटनाओं से ही अक्सर यह धारणा
चलती है कि स्त्री ही स्त्री की दुश्मन होती है। क्या इससे आप सहमत हैं? उत्तर-
दो कन्या रत्न पैदा करने पर भक्तिन पुत्र महिमा में अंधी अपनी - जिठानियों द्वारा घृणा
व उपेक्षा का शिकार बनी। भक्तिन की सास ने तीन पुत्रों को जन्म दिया था तथा जिठानियां
भी पुत्रों को …