12th Hindi Core आरोह भाग -II 12. जैनेन्द्र कुमार- बाज़ार दर्शन

12th Hindi Core आरोह भाग -II 12. जैनेन्द्र कुमार- बाज़ार दर्शन
12th Hindi Core आरोह भाग -II 12. जैनेन्द्र कुमार- बाज़ार दर्शन
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Core 12. जैनेन्द्र कुमार- बाज़ार दर्शन पाठ्य पुस्तक के प्रश्न - अभ्यास प्रश्न 1. बाजार का जादू चढ़ने और उतरने पर मनुष्य पर क्या क्या असर पड़ता है? उत्तर- बाजार का जादू चढ़ने पर मनुष्य बाजार की आकर्षक वस्तुओं के वश में हो जाता है। वह लालच में आकर गैर जरूरी चीजों को खरीदता चला जाता है। परंतु जब जादू उतरता है तो उसे ज्ञात होता है कि वह वस्तुएं उसे आराम देने की बजाय उसके आराम में खलल डालती हैं। प्रश्न 2. बाजार में भगत जी के व्यक्तित्व का कौन सा सशक्त पहलू उभर कर आता है? क्या आपकी नजर में उनका आचरण समाज में शांति स्थापित करने में मददगार हो सकता है? उत्तर- भगत जी चौक बाजार में आंखें खोलकर चलते हैं; लेकिन उसे देखकर भौंचक्के नहीं होते। वह खोए खोए से खड़े नहीं रहते। बाजार के माल के प्रति उनके मन में कोई अप्रीति नहीं है। वह खुली आंख और भरे मन से बाजार जाते हैं। उनको जीरा और काला नमक खरीदना होता है तो वह सीधा पंसारी की दुकान पर रुकते हैं। निश्चय भगत जी का आचरण समाज में शांति स्थापित करने में मददगार हो सकता है। अधिक से अधिक स…