12th Hindi Core आरोह भाग -II 15. विष्णु खरे - चार्ली चैप्लिन यानी हम सब
12th Hindi Core आरोह भाग -II 15. विष्णु खरे - चार्ली चैप्लिन यानी हम सब
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Core 15.
विष्णु खरे - चार्ली चैप्लिन यानी हम सब पाठ्य पुस्तक के प्रश्न - अभ्यास प्रश्न 1. लेखक ने ऐसा क्यों कहा है कि अभी चैप्लिन पर करीब 50 वर्षों
तक काफ़ी कुछ कहा जाएगा? उत्तर-
पश्चिमी देशों में बार-बार चार्ली का पुनर्जीवन होता ही है। विकासशील दुनिया में जैसे-जैसे
टेलीविजन और वीडियो का प्रसार हो रहा है एक बहुत बड़ा दर्शक वर्ग नए सिरे से चार्ली
को घड़ी सुधारते या जूता खाने की कोशिश करते हुए देख रहा है। चैप्लिन की ऐसी कुछ फिल्में
या इस्तेमाल ना की गई रीलें भी मिली हैं जिनके बारे में कोई जानता ना था। इसलिए लेखक
ने कहा है कि अभी चैप्लिन पर करीब 50 वर्षों तक काफी कुछ कहा जाएगा। प्रश्न 2. चैप्लिन ने न सिर्फ फ़िल्म कला को लोकतांत्रिक बनाया बल्कि
दर्शकों की वर्ग तथा वर्ण-व्यवस्था को तोड़ा। इस पंक्ति में लोकतांत्रिक बनाने का और
वर्ण व्यवस्था तोड़ने का क्या अभिप्राय है? क्या आप इससे सहमत हैं? उत्तर-
चैप्लिन की फिल्में लोकतांत्रिक इसलिए है क्योंकि उनकी फिल्मों को पागलखाने के मरीजों,
विकल मस्तिष्क लोगों से आइस्टाइन जैसे महा…