12th Hindi Core वितान भाग -II 1. मनोहर श्याम जोशी -सिल्वर वैडिंग
12th Hindi Core वितान भाग -II 1. मनोहर श्याम जोशी -सिल्वर वैडिंग
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Core 1.
मनोहर श्याम जोशी -सिल्वर वैडिंग प्रश्न
अभ्यास प्रश्न 1. यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ ढल सकने में सफल होती है,
लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं। ऐसा क्यों? उत्तर:
यशोधर बाबू एक दफ्तर में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। बचपन में ही माता-पिता
के देहांत हो जाने की वजह से यशोधर बाबू जिम्मेदारियों के बोझ से दब गए थे। यशोधर बाबू
ने मैट्रिक पास करने के बाद नौकरी की खोज में किशन दा के यहां रहते हुए मेस का रसोईया
बनकर काम किया। यशोधर बाबू घोर संस्कारी किशन दा को अपना आदर्श मानते थे। यही कारण
है कि उनके विचारों में किशन दा के विचारों की गहरी छाप थी। वे सदैव पुराने ख्यालों
वाले लोगों के बीच रहे, पले बढ़े, जिसके कारण उन्हें आधुनिकता के विचार बड़े ही असहनीय
लगते थे। अतः वे उन परंपराओं को चाह कर भी नहीं छोड़ पाए। उन्होंने कभी भी आधुनिक संपन्न
जीवन नहीं जिया था इसी के कारण परिवार के सदस्यों से उनका मतभेद बना रहता था जबकि यशोधर
बाबू की पत्नी अपने मूल संस्कारों में आधुनिक नहीं थी किंतु अपने बच्चों की तरफदारी
करने की मा…