12th Hindi Core आरोह भाग -II 3. कुँवर नारायण- कविता के बहाने,बात सीधी थी पर
12th Hindi Core आरोह भाग -II 3. कुँवर नारायण- कविता के बहाने,बात सीधी थी पर
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Core 3.
कुँवर नारायण- कविता के बहाने,बात सीधी थी पर पाठ्य पुस्तक के प्रश्न - अभ्यास प्रश्न 1. इस कविता के बहाने बताएं कि 'सब घर एक कर देने के माने' क्या
है ? उत्तर-
सब घर एक कर देने के माने से अर्थ यह है कि बच्चे किसी छल प्रपंच और भेदभाव के बिना
खेल को खेलते हैं। खेलते वक्त उनका कोई गंभीर उद्देश्य नहीं होता वह केवल मनोरंजन के
लिए खेल को खेलते है। उनके लिए सब बराबर हैं। उसी प्रकार कविता में कवि के द्वारा प्रयुक्त
शब्दों का प्रयोग केवल मंगलमय उद्देश्य से किया जाता है प्रश्न 2. 'उड़ने' और 'खिलने' का कविता से क्या संबंध बनता है? उत्तर-
कविता में उड़ने शब्द का अभिप्राय कल्पना की उड़ान से है। कवि कविता में कल्पनाओं के
रंग भर कर कहीं भी घूम कर आ सकता है। चिड़ियों के उड़ने की एक सीमा और ऊर्जा होती है
परंतु कविता में निहित कल्पनाओं की कोई सीमा नहीं होती है। फूलों
का खिलना एवं सुगंध फैलाना एक सीमित प्रक्रिया है किंतु कविता से उठने वाली कल्पना
रूपी गंध आजीवन समाप्त नहीं होती। प्रश्न 3. कविता और बच्चे को…