12th Hindi Core वितान भाग -II 2. आनंद यादव- जूझ
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Core 2. आनंद यादव- जूझ प्रश्न अभ्यास प्रश्न 1 जूझ शीर्षक के औचित्य पर विचार करते हुए यह स्पष्ट करें किं
क्या यह शीर्षक कथनायक की किसी केंद्रीय चारित्रिक विशेषता को उजागर करता है? उत्तर-
शीर्षक किसी भी रचना की मूल भाव को प्रकट करता है। इस पाठ का शीर्षक जूझ संपूर्ण अध्याय
में फैला हुआ है। 'जूझ का अर्थ है - जूझना अथवा संघर्ष करना। इसमें कथानायक आनंद ने
विद्यालय जाने के लिए अतिशय संघर्ष किया है। इस कहानी के कथानायक आनंद में संघर्ष का
भाव भरा है। उसके पिता उसे विद्यालय जाने से मना कर देते है। इसके बाद भी कथानायक मां
को अपने पक्ष में लेकर दत्ता जी राव देसाई सरकार की सहायता लेता है। वह देसाई सरकार
व अपने पिता के सामने अपना पक्ष रखता है तथा अपने ऊपर लगे आरोपों का उत्तर देता है।
आगे बढ़ने के लिए वह हर कठिन शर्त मानता है। विद्यालय में भी वह नए माहौल में ढलने
कविता रचने आदि के लिए संघर्ष करता है। अतः यह शीर्षक सर्वथा उचित है तथा कथानायक की
केंद्रीय चारित्रिक विशेषता को उजागर करता है। प्रश्न-2. स्वयं कविता रच लेने का आत…