12th Hindi Core वितान भाग -II 4. ऐन फ्रैंक- डायरी के पन्ने

12th Hindi Core वितान भाग -II 4. ऐन फ्रैंक- डायरी के पन्ने
12th Hindi Core वितान भाग -II 4. ऐन फ्रैंक- डायरी के पन्ने
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Core 4. ऐन फ्रैंक- डायरी के पन्ने पाठ्य पुस्तक के प्रश्न - अभ्यास प्रश्न-1. “यह साठ लाख लोगों की तरफ़ से बोलने वाली एक आवाज़ है। एक ऐसी आवाज़, जो किसी संत या कवि की नहीं, बल्कि एक साधारण लड़की की है।" इल्पा इहरनबुर्ग की इस टिप्पणी के संदर्भ में ऐन फ्रैंक की डायरी के पठित अंशों पर विचार करें। उत्तर :- ऐन फ्रैंक एक तेरह बरस की यहूदी बच्ची थी। हिटलर के नस्लवाद का इन्हें शिकार बनना पड़ा। हिटलर पूरे विश्व से यहूदियों को मिटा देना चाहता था। जर्मनी का राष्ट्रपति बनते ही उसने अमानवीय अत्याचार आरंभ कर दिए। उसे यहूदियों से इतनी नफ़रत थी कि उन्हें मारने के लिए अनेक यातना शिविर बनाए। प्राप्त दस्तावेज़ों के आधार पर देखा जाए तो उसने 60 लाख यहूदियों का नरसंहार किया। इसे अब तक का सबसे बड़ा नरसंहार और आधुनिक इतिहास का काला अध्याय माना जाता है। ऐन फ्रैंक एक यहूदी परिवार की साधारण बच्ची थी। हिटलर की बर्बरता की वजह से उसे सपरिवार दो वर्ष तक अज्ञातवास में गुजारना पड़ा था। ऐन संवेदनशील एवं मानवीय सोच से भरी थी उसने अपनी डायरी मे…