Class 11 Economics अध्याय 1. स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था Question Bank-Cum-Answer Book

प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 अर्थशास्त्र (Economics) 1. स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था पाठ के मुख्य बिन्दु * स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद आर्थिक विकास की उपलब्धियों को सही रूप में समझने के लिए स्वतंत्रता पूर्व अर्थव्यवस्था की सही जानकारी की आवश्यकता है। * भारत में ब्रिटिश शासन की स्थापना से पूर्व हमारी अपनी स्वतंत्र अर्थव्यवस्था थी। * औपनिवेशिक शासकों की आर्थिक नीतियाँ भारत और भारतीयों के आर्थिक विकास से प्रेरित नहीं थीं, बल्कि उनका ध्यान तो इंग्लैंड के आर्थिक हितों का संरक्षण और संवर्धन था। * हालांकि भारत की जनसंख्या का एक बहुत बड़ा भाग कृषि से ही अपनी आजीविका पाता था, किन्तु कृषि क्षेत्रक गतिहीन ही रहा। औपनिवेशिक शासनकाल में कृषि हास के प्रमाण मिलते हैं। * ब्रिटिश शासकों द्वारा अपनाई गई नीतियों के कारण भारत के विश्व प्रसिद्ध हस्तकला उद्योग का पतन होता रहा और उसके स्थान पर किसी आधुनिक औद्योगिक आधार की स्थापना नहीं हो पाई। * पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव, बार-बार होने वाली प्राकृतिक आपदाओं और अकाल ने जनसामान्य को बहुत ही निर्धन …