Class 11 History 1. लेखन कला और शहरी जीवन प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 इतिहास (History) 1 . लेखन कला और शहरी जीवन स्मरणीय तथ्य ☞ लगभग
5 हजार वर्ष पूर्व शहरी जीवन का प्रारंभ मेसोपोटामिया में हुआ। ☞ मेसोपोटामिया
यह शब्द यूनानी भाषा के दो शब्दों मेसोस यानि मध्य पोटॅमोस यानि नदी से मिलकर बना है। ☞ मेसोपोटामिया
दजला व फरात नदियों के बीच की उपजाऊ धरती को इंगित करता है। ☞ मेसोपोटामिया
क्षेत्र आजकल इराक गणराज्य का हिस्सा है। ☞ मेसोपोटामिया
की एतिहासिक जानकारी के प्रमुख स्त्रोत इमारतें, मूर्तियाँ, आभूषण, औजार, मुद्राएँ,
मिट्टी की पट्टिकाएं तथा लिखित दस्तावेज है। ☞ मेसोपोटामिया
की सभ्यता अपनी संपन्नता, शहरी जीवन, समृद्ध साहित्य, गणित और खगोल विद्या के लिए विश्व
प्रसिद्ध है। ☞ मेसोपोटामिया
के शहरीकृत दक्षिणी भाग को सुमेर और अक्कद कहा जाता था।