आर्थिक विकास का संस्थापित सिद्धांत (Established Theory of Economic Development)

आर्थिक विकास का संस्थापित सिद्धांत (Established Theory of Economic Development)
आर्थिक विकास का संस्थापित सिद्धांत (Established Theory of Economic Development)
प्रश्न :- एडम स्मिथ, रिकार्डो और माल्थस द्वारा दिए गए आर्थिक विकास के संस्थापित सिद्धांत की आलोचनात्मक व्याख्या करे? उत्तर:- एडम स्मिथ विकास प्रक्रिया को अधिक अच्छी प्रकार समझने की दिशा में बहुत कम योगदान देते हैं। वे केवल 'अ दृश्य हाथ' तथा प्रतियोगितात्मक बाजार का विचार प्रस्तुत करते है। उनके अनुसार, प्रकृति के द्वारा प्रदान की गई न्यायपूर्ण  वैद्यानिक  व्यवस्था आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सबसे अच्छी व्यवस्था है। विकास की प्रक्रिया एक बार आरम्भ हो जाने पर संचयी होने की प्रवृत्ति रखती है क्योंकि बाजार की उपयुक्त सम्भावनाएँ तथा पूँजी संचय का आधार होने की दशा में श्रम विभाजन होता है जो उत्पादकता और लोगों की आय के स्तर को ऊँचा उठाता है। बढ़ी हुई आय से अधिक बचत करना सम्भव होता है जिससे अधिक पूँजी का सचंय और विकास होता है। स्मिथ बाहरी बचतों के महत्त्व को भी स्वीकार करते है। बाहरी बचत का विचार उस परिस्थिति को बतलाता है जिसमे व्यक्तिगत फर्मों के लागत वक्र, उनके वातावरण का ऐतिहासिक विकास हो जाने के कारण नीचे की और हट जाते है। आर्थिक अवरोध का विचार :- स्थिर अवस्था का संस्थापित विचा…