झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची झारखंड
विषय - इतिहास
समय - 90 मिनट
कक्षा-12 पूर्णांक
- 40 Session: 2024-25
परीक्षा तिथि - 22.06.2024
सामान्य निर्देश (General Instructions) :-
1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
2. इस प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।
3. प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु
उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, , लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय
प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।
4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।
5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए हैं
सही विकल्प A, B, C, D का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13
से 14 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना
है।
7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी
1. राष्ट्रवाद की पहली अभिव्यक्ति किस क्रांति के साथ हुई
(a) फ्रांसीसी क्रांति
(b) रूसी क्रांति
(c) यूनानी क्रांति
(d) इनमें से कोई नहीं
2. " रक्त और लौह" की नीति का
अवलंबन किसने किया?
(a) मैजिनी
(b) बिस्मार्क
(c) हिटलर
(d) काबूर
3. महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से कब लौटे?
(a) 1913
(b) 1915
(c) 1914
(d) 1916
4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई
थी?
(a) 1882
(b) 1883
(c) 1884
(d) 1885
5. जलियांवाला बाग हत्याकांड किस वर्ष हुआ था?
(a) 1918
(b) 1919
(c) 1920
(d) 1921
6. साइमन कमीशन भारत कब आया?
(a) 1925
(b) 1926
(c) 1927
(d) 1928
7. निम्न में से कौन-कौन देश मित्र राष्ट्र थे?
(a) ब्रिटेन, फ्रांस, रूस
(b) ब्रिटेन, जापान , रूस
(c) ब्रिटेन, भारत, रूस
(d) जापान,
8. गांधी जी ने दांडी यात्रा किस वर्ष शुरू की?
(a) 11 March 1930
(b) 12 March 1930
(c) 13 March 1930
(d) 14 March 1930
9. " पूर्ण स्वराज" की मांग कांग्रेस
के किस अधिवेशन में स्वीकार की गई?
(a) लाहौर अधिवेशन
(b) लखनऊ अधिवेशन
(c) नागपुर अधिवेशन
(d) कोलकाता अधिवेशन
10. सिल्क रुट का अर्थ है?
(a) चीन और रोम को जोड़ने वाला मार्ग
(b) भारत और अमेरिका को जोड़ने वाली मार्ग
(c) चीन और भारत को जोड़ने वाला मार्ग
(d) एशिया को यूरोप और उत्तरी अफ्रीका से जोड़ने
वाला मार्ग
11. एन आई ई ओ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर - NIEO- न्यू इंटरनेशनल इकोनामिक ऑर्डर
12. भाप इंजन का आविष्कार किसने किया?
उत्तर - भाप इंजन का आविष्कार न्यू कॉमन ने किया
13. 1848 ई के फ्रांसीसी क्रांति के क्या कारण
थे?
उत्तर - मध्यम वर्ग के शासन का प्रभाव
• राजनीतिक दलों में संगठन का अभाव
• समाजवाद का प्रसार
• लुई फिलिप की नीति
14. रॉलेट एक्ट क्या था और यह भारत में कब लागू
किया गया?
उत्तर - रॉलेट एक्ट को काला कानून कहा जाता है
यह कानून बिना अपील, बिना वकील, बिना दलील का था यह 1919 ई.
में लागू किया गया
15. औद्योगीकरण के प्रभाव के बारे में वर्णन करें.
उत्तर - सस्ती वस्तुएं
• भारत में नए उद्योगों की स्थापना
• औद्योगिक क्षेत्र का विकास
• श्रमिकों की स्थिति खराब होना
• साम्राज्यवाद को बढ़ावा
16. असहयोग आंदोलन के बारे में वर्णन करें
उत्तर - असहयोग आंदोलन महात्मा गांधी के द्वारा चलाया गया
• इसकी शुरुआत 1920 ई. में हुई
• इस
आंदोलन में विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया गया
• सरकारी स्कूल, कॉलेज, दफ्तर का बहिष्कार किया गया