प्रजननशीलता के निर्धारक तत्व [DETERMINANTS OF FERTILITY]

प्रजननशीलता के निर्धारक तत्व [DETERMINANTS OF FERTILITY]
प्रजननशीलता के निर्धारक तत्व [DETERMINANTS OF FERTILITY]
प्रश्न :- प्रजननता से आप क्या समझते हैं। प्रजननता को प्रभावित करने वाले विभिन्न घटको का उल्लेख कीजिए। शिक्षा का स्तर, ग्रामीण शहरी निवास, विवाह की आयु एवं धर्म प्रजननता को किस तरह प्रभावित करते है? उत्तर :- सामान्यतया प्रजननशीलता का अभिप्राय किसी स्त्री या किसी समूह स्त्री द्वारा किसी समय विशेष में कुछ सजीव जन्मे बच्चों की वास्तविक संख्या से है। यदि कभी भी किसी स्त्री ने किसी बच्चे को जन्म दिया है तो उसको प्रजननशील स्त्री कहा जाएगा। सन्तानोत्पादन शक्ति से युक्त स्त्रियों में ही प्रजननशीलता हो सकती है। अतः उन सब स्त्रियों में जिनमें प्रजननशीलता होती है, उनमें सन्तानोत्पादन शक्ति भी होती है परन्तु सभी सन्तानोत्पादन शक्ति से सम्पन्न स्निया में प्रजननशीलता का होना अनिवार्य नहीं है। साथ ही जो स्त्रियां सन्तानोत्पादन में अक्षम है (स्त्री बांझ हो सकती है या पति नपुंसक हो सकता है) उनमें प्रजननशीलता का प्रश्न ही नहीं उठता है। प्रो. थामसन एवं लेविस के शब्दों में, "जनसंख्या विषय के अधिकांश विधार्थी प्रजननशीलता शब्द का प्रयोग स्त्री या स्त्रियों के एक समूह द्वारा जनित बच्चों की वास्तविक संख्या …