मृत्युक्रम (MORTALITY)
प्रश्न :- मृत्युक्रम से क्या समझते है? भारत में शिशु मृत्यु द र ऊँची होने के क्या कारण है। इसे किस प्रकार
नीचे लाया जा सकता है। → जन्म के समय मृत्यु के कारणों की व्याख्या
करे एवं इस तथ्य के आंकड़े में हुई कमी के कारणों की व्याख्या करे? उत्तर :- प्रजनन की भांति मृत्यु भी एक निश्चित घटित होने
वाली महत्त्वपूर्ण जैविकीय घटना है जिसके अन्तर्गत सजीव जन्मे व्यक्ति विशेष में निहित
जीवशास्त्रीय शक्ति का अन्त हो जाता है। आदर्श रूप में, मृत्यु एक दीर्घकालीन जीवन
व्यतीत करने के उपरान्त व्यक्ति विशेष में निहित जैवकीय शक्ति की समाप्ति का सूचक है। मृत्यु में सजी व जन्मे व्यक्ति की जैविक शक्ति का अन्त हो जाता है, अतः सजीव
जन्म के अर्थ को जानना आवश्यक है। स्पेन, क्यूबा, बोलेविया आदि देशों में यदि कोई नवजात
शिशु 24 घण्टे से कम जीवित रहता है तो उसे गर्मसमापत के अन्तर्गत सम्मिलित किया जाता
है। इस प्रकार के जन्मे शिशु को न तो स जीव
जन्मे शिशुओं की गणना में स्थान मिलता है और न ही मृत्यु, की गणना में। यदि किसी शिशु
की मृत्यु पंजीकरण से पूर्व हो जाती है तो उसकी मृत्यु की गणना भ्रूण-मृत्यु के रूप
में की जाती है। विश्व …