Class 11th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 27.07.2024

Class 11th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 27.07.2024

Class 11th  Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 27.07.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, राँची, झारखण्ड

PROJECT RAIL (REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

CM SOE/MODEL SCHOOL/GENERAL

27.07.2024

विषय (Sub.) - Geography

कक्षा (Class)-11

समय (Time) - 90 Min.

पूर्णांक (Marks) - 40

सामान्य निर्देश :-

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (a, b, c, d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14, और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी

SECTION-A (2 × 10 = 20) (Objective Question)

Q1. भूगोल (Geography) शब्द किन दो शब्दों से मिलकर बना है?

A. जियो+ग्राफी

B. जियो+ग्राफोस

C. जी + ग्राफी

D. जी + ग्राफोस

Q2. प्रादेशिक भूगोल किस विद्वान द्वारा प्रवर्तित किया गया?

A. हेटनर

B. कार्ल रिटर

C. हार्टशोर्न

D. हम्बोल्ट

Q3. निम्नलिखित में से कौन सी भौतिक भूगोल की शाखा है?

A. मानव शास्त्र

B. अर्थशास्त्र

C. समाजशास्त्र

D. जलवायु विज्ञान

Q4. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने भूगोल शब्द का प्रयोग किया?

A. हेरोडटस

B. इरेटॉस्थनीज

C. गैलिलियो

D. अरस्तू

Q5. निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न कार्य कारण संबंध से जुड़ा हुआ है?

A. क्यों

B. क्या

C. कहां

D. कब

Q6. निम्नलिखित में से कौन सा प्राकृतिक लक्षण नहीं है?

A. पर्वत

B. नदियाँ

C. मैदान

D. सड़क

Q7. भूगोल का उद्देश्य धरातल की प्रादेशिक/क्षेत्रीय भिन्नता का वर्णन एवं व्याख्या करना है। यह किसका कथन है?

A. हेटनर

B. अरस्तू

C. इरेटॉस्थेनीज

D. हार्टशोर्न

Q8. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय कालिक संश्लेषण करता है ?

A. समाजशास्त्र

B. मानवशास्त्र

C. इतिहास

D. भूगोल

Q9. जनसंख्या एवं अधिवास भूगोल निम्न में से किससे संबंधित है?

A. भू-आकृति विज्ञान

B. मानव भूगोल

C. जीव विज्ञान

D. इनमें से कोई नहीं

Q10. भूगोल पृथ्वी को........का गृह मानकर व्यवहार करता है।

A. मानव

B. नदी

C. मैदान

D. इन में से कोई नहीं

SECTION-B (2×2=4) (Very Short Answer Question)

11. भूगोल का शाब्दिक अर्थ क्या है?

उत्तर :- पृथ्वी का वर्णन करना।

12. मानव ने प्रकृति के साथ समझौता किस माध्यम से किया है?

उत्तर :- अनुकूलन और अपरिवर्त्तन

SECTION - C(2×3=6) (Short Answer Question)

13. मानव भूगोल से क्या अभिप्राय है?

उत्तर :- मानव भूगोल में मानवीय तत्त्वों का अध्ययन किया जाता है। घर, कस्बे, गांव, सड़क, रेलवे आदि मानव द्वारा बनाये जाते हैं, मानवीय तत्त्व हैं। मानव भूगोल की निम्न शाखाएं हैं सांस्कृतिक भूगोल, जनसंख्या भूगोल, आर्थिक भूगोल, ऐतिहासिक भूगोल और राजनीतिक भूगोल हैं।

14. भूगोल के भौतिक तत्वों की व्याख्या करें।

उत्तर :- भूगोल के भौतिक तत्त्व प्रकृति में स्वतः उत्पन्न होते हैं। इसके अंतर्गत महाद्वीप, महासागर, पर्वत, पठार, मैदान, नदियां, झीलें, जलवायु, वायु इत्यादि आते हैं।

SECTION - D (2×5= 10) (Long Answer Question)

15. क्रमबद्ध भूगोल और प्रादेशिक भूगोल में अंतर लिखें।

उत्तर :- क्रमबद्ध भूगोल न और प्रादेशिक भूगोल भूगोल अध्ययन के उपागम हैं इनमें निम्न अंतर हैं-

1. क्रमबद्ध भूगोल के प्रवर्तक हम्बोल्ट हैं जबकि प्रादेशिक भूगोल के प्रवर्तक कार्ल रिटर हैं।

2. क्रमबद्ध भूगोल में सम्पूर्ण पृथ्वी या अध्ययन क्षेत्र को एक इकाई मानकर अध्ययन होता है जबकि प्रादेशिक भूगोल में पृथ्वी को कई छोटे - छोटे प्रदेशों में बांटकर अध्ययन होता है।

3. क्रमबद्ध भूगोल में एक- एक भौगोलिक तत्व जैसे उच्चावच, जलवायु, मिट्टी, वनस्पति, जीव जंतु, पशु पालन, कृषि पालन, व्यापार जनसंख्या एवम अधिवास सभी का विश्व स्तर पर अध्ययन किया जाता है जबकि प्रादेशिक भूगोल में एक विशेष प्रदेश के सभी भौगोलिक तथ्यों का अध्ययन किया जाता है।

4. क्रमबद्ध भूगोल का सीमांकन अक्षांश, वर्षा एवम तापमान के आधार पर हो सकता है जबकि प्रादेशिक भूगोल का सीमांकन प्राकृतिक (पर्वत, पठार, मैदान आदि), राजनैतिक (भारत, अमेरिका या कोई देश) या नामित प्रदेश (मक्का प्रदेश, प्रेयरी प्रदेश) हो सकता है ।

16. भौतिक भूगोल के महत्वों की व्याख्या करें।

उत्तर :- मानव के लिए प्रत्येक भौतिक तत्त्व पर्वत, पठार, मैदान, जलवायु, नदियां आदि सभी बहुत महत्वपूर्ण है। इसके निम्न महत्व हैं

1. भौतिक पर्यावरण संसाधन प्रदान करता है एवं मानव इन संसाधनों का उपयोग करके अपना आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास सुनिश्चित करता है।

2. भू आकृतियां आधार प्रस्तुत करती हैं जिसपर मानव क्रियाएं संपन्न होती हैं।

3. मैदानों का उपयोग कृषि कार्य के लिए किया जाता है।

4. पठारों पर वन एवं खनिज संपदा विकसित की जाती हैं।

5. पर्वत, चरागाहों, वनों, पर्यटक स्थलों के आधार तथा निम्न क्षेत्रों को जल प्रदान करने वाली नदियों के स्त्रोत होते हैं।

6. जलवायु हमारे घरों, वस्त्रों एवं भोजन को प्रभावित करती है।

7. मृदा पौधों, पशुओं एवं सूक्ष्म जीवाणुओं के धारक जीवमंडल के लिए आधार प्रदान करती है।

8. तापमान और वर्षा वनों के घनत्व एवं घास प्रदेशों के गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं।

Click Here👇👇

إرسال تعليق

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare