Class 12th ECONOMICS PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 18.07.2024

Class 12th ECONOMICS PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 18.07.2024

Class 12th ECONOMICS PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 18.07.2024

झारखण्डशैक्षिक अनुसन्धानएवंप्रशिक्षणपरिषद्राँचीझारखण्ड

PROJECT RAIL

(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

GENERAL SCHOOL(18.07.2024)

विषय - अर्थशास्त्र ; समय 90 मिनट

कक्षा-12 ; पूर्णांक -40

सामान्यनिर्देश :- (General Insruction)

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

2. इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न है ।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अतिलघुउत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघुउत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घउत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है ।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है.

5. वस्तुनिष्ठप्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गये है, सही विकल्प (a, b, c, d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है

6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघुउत्तरीय प्रश्न 13 और 14, दीर्घउत्तरीय प्रश्न 15 और 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षाथी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

Section-A MCQ 10X2=20 Marks.

1. अर्थशास्त्र का पिता किसे स्वीकार किया जाता है ?

(a) एडम स्मिथ

(b) मार्शल

(c) रॉबिन्स

(d) इनमें से कोई नहीं

2. भारतीय अर्थव्यवस्था है ?

(a) केन्द्रीय नियोजित अर्थव्यवस्था

(b) बाजार अर्थव्यवस्था

(c) मिश्रित अर्थव्यवस्था

(d) इनमें से कोई नहीं

3. किसके अनुसार अर्थशास्त्र मानव कल्याण का विज्ञान है ?

(a) ए. मार्शल

(b) पॉल सैम्यूलसन

(c) जे.एस. मिल

(d) एडम स्मिथ

4. अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्या है ?

(a) क्या उत्पादन हो

(b) कैसे उत्पादन हो

(c) उत्पादित वस्तु का वितरण कैसे हो

(d) उपर्युक्त सभी

5. उस वक्र का नाम बताएँ जो आर्थिक समस्या दर्शाता है ?

(a) उत्पादन वक्र

(b) मॉग वक्र

(c) उदासीनता वक्र

(d) उत्पादन संभावना वक्र

6. अर्थव्यवस्था की किस समस्या का संबंध उत्पादन की तकनीक के चयन से है ?

(a) क्या उत्पादन करें

(b) कितनी मात्रा में उत्पादन करें

(c) कैसे उत्पादन करें

(d) किसके लिए उत्पादन करें

7. समष्टि अर्थव्यवस्था के अंतर्गत निम्न में से किसका अध्ययन किया जाता है ?

(a) राष्ट्रीय आय

(b) पूर्ण रोजगार

(c) कुल उत्पादन

(d) उपर्युक्त सभी

8. आर्थिक क्रियाओं के अध्ययन के संदर्भ में अर्थशास्त्र को दो शाखाओं, व्यष्टि और समष्टि में निम्न में से किसने विभाजित किया ?

(a) मार्शल

(b) रिकार्डो

(c) रैगनर फिश

(d) इनमें से कोई नहीं

9. "जेनरल थियोरी ऑफ एंप्लायमेंट इंटरेस्ट एंड मनी" नामक पुस्तक किसने लिखी है ?

(a) पीगू

(b) माल्थस

(c) जे.एम. केन्स

(d) मार्शल

10. व्यष्टि अर्थशास्त्र का वैकल्पिक नाम है ?

(a) कीमत सिद्धांत

(b) रोजगार सिद्धांत

(c) मौद्रिक सिद्धांत

(d) इनमें से कोई नहीं

Section- B [V. S. A. Q][2X2 = 4 Marks]

11. व्यष्टि अर्थशास्त्र से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर :- व्यष्टि अर्थशास्त्र (Microeconomics) अर्थशास्त्र की वह शाखा है जो व्यक्तिगत आर्थिक इकाइयों, जैसे एक उपभोक्ता अथवा एक उत्पादक, से संबंधित आर्थिक समस्याओं (या आर्थिक मुद्दों) का अध्ययन करती है।

12. आर्थिक क्रिया तथा गैर आर्थिक क्रिया में अंतर बताएँ ?

उत्तर :- वे क्रियाएँ जो देश की आय में वृद्धि करती हैं उन्हें आर्थिक क्रियाएँ कहा जाता है और वे क्रियाएँ जो आय के लिए नहीं की जाती उन्हें गैर-आर्थिक क्रियाएँ कहा जाता है। यदि कोई माँ किसी होटल में खाना बनाती है और उसे उसके लिए पैसे मिलते हैं तो यह एक आर्थिक क्रिया है। जब वह अपने परिवार के लिए खाना बनाती है तो वह एक गैर-आर्थिक क्रिया कर रही है।

Section-C [S. A. Q] [2X3 = 06 Marks]

13. अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याओं की व्याख्या करें।

उत्तर :-

(क) साधनों से किन वस्तुओं का तथा कितनी - कितनी मात्रा में उत्पादन किया जाता है ? साधनों के आवंटन की समस्या

(ख) वस्तुओं का उत्पादन कैसे किया जाए : उत्पादन तकनीकों के चुनाव की समस्या

(ग) समाज में वस्तुओं का वितरण किस प्रकार हो: राष्ट्रीय उत्पादन के वितरण की समस्या

(घ) क्या साधनों का कुशलता से प्रयोग हो रहा है : कल्याण अधिकतम करने की समस्या

(ड.) क्या समस्त उपलब्ध साधनो का पूर्ण रूप से उत्पादन के लिए प्रयोग हो रहा है : साधनों के पूर्ण प्रयोग अथवा रोजगार की समस्या

(घ) क्या अर्थव्यवस्था की उत्पादन क्षमता तथा राष्ट्रीय आय में वृद्धि हो रही है : आर्थिक विकास की समस्या

14. उत्पादन संभावना वक्र की मुख्य विशेषताओं का वर्णन करें।

उत्तर :-

1. उत्पादन-संभावना वक्र मूलबिन्दु की ओर नतोदर (Concave to the origin) होता है।

2. एक उत्पादन-संभावना-वक्र दो वस्तुओं के असंख्य किन्तु वैकल्पिक संयोग को जोड़ने से बनता है।

3. उत्पादन-संभावना-वक्र पर स्थिति एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु पर जाने पर दो वस्तुओं के संयोगों में बदलाव होता है।

Section- D [L. A. Q] [2X5 = 10 Marks]

15. व्यष्टि तथा समष्टि अर्थशास्त्र में अंतर बताएँ ?

उत्तर :-

व्यष्टि

समष्टि

1. इसमें व्यक्तिगत आर्थिक इकाइयों जैसे एक फर्म, एक उपभोक्ता आदि की समस्याओं का अध्ययन किया जाता है।

1. इसमें पूरी अर्थव्यवस्था को एक इकाई मानकर इसकी आर्थिक समस्याओं का अध्ययन किया जाता है।

2. माइक्रो (Micro) शब्द ग्रीक शब्द माइक्रस से बना है जिसका अर्थ होता है छोटा या सूक्ष्म।

2 अँग्रेज़ी भाषा का मैक्रो (Macro) शब्द भी ग्रीक शब्द मेक्रोज से बना है जिसका अर्थ होता है विशाल अथवा व्यापक।

3. व्यष्टि का मुख्य उद्देश्य संसाधनों के सर्वोत्तम बंटवारे से होता है।

3. समष्टि का मुख्य उद्देश संसाधनों के पूर्ण रोजगार व विकास से होता है।

4. इसकी मुख्य समस्या कीमत निर्धारण है।

4. इसकी मुख्य समस्या आय व रोजगार का निर्धारण है।

5. इसका मुख्य उपकरण मांग व पूर्ति है।

5. इसका मुख्य उपकरण अर्थव्यवस्था की सम्रग मांग व सम्रग पूर्ति है।

6. व्यष्टि अर्थशास्त्र की अवधारणा को समझना सरल होता है।

6. समष्टि अर्थशास्त्र की अवधारणा को समझने में कठिनाई होती है ।

7. व्यष्टि अर्थशास्त्र में आवंटन बहुत जरूरी काम होता है ।

 7. इसमें आवंटन को स्थिर माना जा सकता है ।

 

16. नियोजित तथा बाजार अर्थव्यवस्था की विशेषताएँ बताएँ ?

उत्तर :-

नियोजित अर्थव्यवस्था:

☞ केंद्रीय नियोजन: सरकार अर्थव्यवस्था के सभी पहलुओं, जैसे उत्पादन, वितरण और मूल्य निर्धारण को नियंत्रित करती है।

☞ सार्वजनिक स्वामित्व: उत्पादन के साधनों का स्वामित्व और नियंत्रण ज्यादातर सरकार के पास होता है।

☞ आर्थिक लक्ष्य: सरकार आर्थिक विकास, रोजगार, सामाजिक न्याय, और मूल्य स्थिरता जैसे लक्ष्य निर्धारित करती है।

☞ केंद्रीकृत निर्णय लेना: सरकार योजना आयोगों और अन्य संस्थाओं के माध्यम से निर्णय लेती है।

☞ कम प्रतिस्पर्धा: निजी क्षेत्र सीमित होता है और बाजार में कम प्रतिस्पर्धा होती है।

बाजार अर्थव्यवस्था:

☞ मुक्त बाजार: बाजार में आपूर्ति और मांग द्वारा मूल्य निर्धारण होता है।

☞ निजी स्वामित्व: उत्पादन के साधनों का स्वामित्व और नियंत्रण ज्यादातर निजी व्यक्तियों और फर्मों के पास होता है।

☞ लाभ अधिकतमकरण: फर्मों का मुख्य लक्ष्य लाभ अधिकतम करना होता है।

☞ विक्षेपणित निर्णय लेना: निर्णय लाखों व्यक्तियों और फर्मों द्वारा स्वतंत्र रूप से लिए जाते हैं।

☞ अधिक प्रतिस्पर्धा: बाजार में कई फर्में होती हैं जो उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धा करती हैं।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare