Class 11th Economics PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 31.08.2024

Class 11th Economics PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 31.08.2024

Class 11th  Economics PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 31.08.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

PROJECT RAIL

(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING) 

विषय - Economics ; समय 90 मिनट

कक्षा-11 ; पूर्णांक -40

सामान्य निर्देश :-

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

2. इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (a, b, c, d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14, और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

SECTION - A (2x10=20) (Objective Question)

1. एक वर्ग मध्यबिन्दु बराबर है :

(a) उच्च वर्ग सीमा तथा निम्न वर्ग सीमा के औसत के।

(b) उच्च वर्ग सीमा तथा निम्न वर्ग सीमा के गुणनफल के।

(c) उच्च वर्ग सीमा तथा निम्न वर्ग सीमा के अनुपात के।

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

2. दो चरों के बारंबारता वितरण को किस नाम से जानते हैं ?

(a) एक विचर वितरण

(b) द्विचर वितरण

(c) बहुचर वितरण

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

3. वर्गीकृत आँकड़ों में सांख्यिकीय परिकलन आधारित होता है:

(a) प्रेक्षणों के वास्तविक मानों पर

(b) उच्च वर्ग सीमाओं पर

(c) निम्न वर्ग सीमाओं पर

(d) वर्ग के मध्य बिन्दुओं पर

4. परास का अर्थ है :

(a) अधिकतम एवं न्यूनतम प्रेक्षणों के बीच अंतर के बीच अंतर

(b) न्यूनतम एवं अधिकतम प्रेक्षणों

(c) अधिकतम एवं न्यूनतम प्रेक्षणों का औसत

(d) अधिकतम एवं न्यूनतम प्रेक्षणों का अनुपात

5. दंड-आरेख :

(a) एक विमी आरेख है

(b) द्विविम आरेख है

(c) विम रहित आरेख है

(d) इनमें से कोई नहीं है

6. आयत चित्र के माध्यम से प्रस्तुत किए गए आँकड़ों से आलेखी रूप से निम्नलिखित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं :

(a) माध्य

(b) बहुलक

(c) माध्यिका

(d) उपर्युक्त सभी

7. तोरणों के द्वारा आलेखी रूप में निम्न की स्थिति जानी जा सकती है :

(a) बहुलक

(b) माध्य

(c) माध्यिका

(d) उपर्युक्त सभी

8. विश्व बैंक का दूसरा नाम क्या है?

a. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

b. संयुक्त राष्ट्र संघ

c. एशियाई विकासात्मक बैंक

d. अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक

9. नई आर्थिक नीति की घोषणा कब की गई थी?

a. 1944

b. 1947

c. 1991

d. 1995

10. भारत ने आर्थिक संकट के समय किन दो संस्थाओं से ऋण लिया था?

a. UNO, IMF

b. UNO, WTO

c. WTO, IBRD

d. IMF, IBRD

SECTION - B (2x2=4) (Very Short Answer Question)

11. निम्नलिखित को आरोही क्रम में लिखें : 9, 15, 6, 5, 3, 26

उत्तर - 3 , 5 , 6 , 9 , 15 , 26

12. चित्रमय प्रदर्शन का क्या अर्थ है?

उत्तर - आँकड़ों को वर्ग, आयत, वृत्त, दण्ड आदि रूपों में दशनि को चित्रमय प्रदर्शन कहा जाता है।

SECTION - C (2x3=6) (Short Answer Question)

13. आर्थिक सुधारों की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं ?

उत्तर - आर्थिक सुधारों की मुख्य विशेषताएँ निम्नांकित है-

(i) लाइसेंस, कोटा, परमिट राज को समाप्त कर दिया गया।

(ii) उदारीकरण, निजीकरण तथा वैश्वीकरण प्रणाली को लागू किया गया।

(iii) आर्थिक सुधारों के दायरे में उद्योग एवं व्यापार के अलावा अन्य क्षेत्रों को भी महत्व प्रदान किया गया।

14. वर्गीकरण के उद्देश्य बताइए ।

उत्तर - वर्गीकरण के निम्नलिखित उद्देश्य होते हैं-

1. आँकड़ों को सरल, बोधगम्य एवं संक्षिप्त बनाना वर्गीकरण से आँकड़े संक्षिप्त रूप में हो जाते हैं, जिससे उन्हें समझना आसान हो जाता है।

2. उपयोगिता समरूपता के आधार पर वर्गीकरण करके आँकड़ों की उपयोगिता को बढ़ाया जाता है।

3. अधिक आकर्षक और प्रभावशाली बनाना कच्चे आँकड़ों की तुलना में वर्गीकृत आँकड़े ज्यादा आकर्षित और प्रभावशाली बन जाते हैं।

SECTION-D (2x5=10) (Long Answer Question)

15. वर्गीकरण तथा सारणीयन में अन्तर बतायें ।

उत्तर - वर्गीकरण तथा सारणीयन में अन्तर इस प्रकार हैं-

वर्गीकरण

सारणीयन

1. वर्गीकरण सर्मकों के संकलन (Collection) के बाद किया जाता है।

1. सारणीयन समंकों के वर्गीकरण के पश्चात् होता है।

2. वर्गीकरण में विभिन्न समंकों को भिन्न-भिन्न वर्गों में रखा जाता है।

2. सारणीयन में विभिन्न समंकों को भिन्न-भिन्न खानों में तथा पंक्तियों में रखा जाता है।

3. वर्गीकरण समंकों के विश्लेषण में सहायक है

3. सारणीयन समंकों के प्रस्तुतीकरण में सहायक है।

16. विश्वीकरण का अर्थ बताएँ। इसके पक्ष में तर्क दीजिए।

उत्तर - नई आर्थिक नीति में उदारीकरण का अभिप्राय है-व्यापार एवं उद्योगों को कोटा, परमिट एवं लाइसेंस राज से छुटकारा। उदारीकरण निम्न प्रकार से किया गया है-

1. केवल 18 उद्योगों को छोड़कर शेष सभी उद्योगों को लाइसेंस न लेने की छूट। इस नीति में और सुधार करके अब केवल 6 उद्योग ऐसे हैं जिन्हें लाइसेंस लेना जरूरी है, जैस-शराब, सिगरेट, रक्षा सामग्री, खतरनाक रसायन, दवाइयों आदि।

2. बाजार की जरूरतों के अनुसार उद्योगों का विस्तार करने की छूट।

3. अब उत्पादक इकाइयों कोई भी उत्पादन कर सकती हैं। उत्पादन में विविधता लाने की भी उन्हें छूट दे दी गई है।

4. MRTP अधिनियम के तहत आने वाले उद्योग अनुमति लेकर 100 करोड़ रुपये से अधिक विस्तार कर सकते हैं।

5. उद्योग का आवश्यक आयात करने के लिए विदेशी मुद्रा खरीदने के लिए स्वतन्त्र छोड़ दिए गए हैं।

6. वर्ष 1999 के सुधारों के बाद लघु उद्योगों क लिए निवेश सीमा 1 करोड़ रुपये कर दी गई है।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare