12th 3. उत्पादन तथा लागत Micro Economics JCERT/JAC Reference Book

12th 3. उत्पादन तथा लागत Micro Economics JCERT/JAC Reference BooK
12th 3. उत्पादन तथा लागत Micro Economics JCERT/JAC Reference Book
मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए वस्तुओं एवं सेवाओं का उपभोग करता है। उत्पादक उन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन करता है। वस्तुओं का उत्पादन कृषि, फार्मों, फैक्ट्रियों, उत्पादन इकाइयों, उद्योग आदि में होता हैं तथा सेवाओं का उत्पादन दुकान, अस्पताल, विद्यालय, महाविद्यालय, बैंकों आदि स्थानों पर होता है। उद्देश्य - ☞ उत्पादन के अर्थ को समझ पाएंगे। ☞ उत्पादन फलन की परिभाषा दे सकेंगे। ☞ अल्पकालीन उत्पादन फलन एवं दीर्घकालीन उत्पादन फलन को समझ पाएंगे। ☞ उत्पादन की विभिन्न अवधारणा को समझ पाएंगे। उत्पादन का अर्थ (MEANING OF PRODUCTION) - उत्पादन के साधनों का प्रयोग कर (भूमि, श्रम, पूंजी, आदि) वस्तुओं में उपयोगिता का सृजन करना है या उपयोगिता में वृद्धि करना ही उत्पादन है। लकड़ी का एक टुकड़ा हमारे लिए केवल जलावन की वस्तु है, लेकिन एक बढ़ई (CARPENTER) लकड़ी में उपयोगिता का सृजन कर सकता है, अर्थात लकड़ी से कुर्सी, टेबल या अन्य तरह के फर्नीचर आदि का उत्पादन करता है। जिसका हम उपभोग करते हैं। ☞ जैसे किसान द्वारा अनाज उत्पादन, कारखाने में विभिन्न वस्तुओं जैस…