Class 11th HINDI "ELECTIVE" PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 06.09.2024

Class 11th HINDI "ELECTIVE" PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 06.09.2024

Class 11th HINDI "ELECTIVE" PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 06.09.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची झारखण्ड

PROJECT RAIL

(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

GENERAL SCHOOL (06.09.2024)

विषय: हिन्दी (ऐच्छिक)

समय 1 घंटा 30 मिनट

कक्षा-11 पूर्णाक -40

सामान्य निर्देश :-

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अतिलघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है

4. गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंक नहीं हैं।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए हैं। सहीं विकल्प (क.ख. ग.घ) का चयन कर उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है

6. लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 16 तक का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षर्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

SECTION 'A' (2X10=20) वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. निम्न में से आधुनिक जनसंचार का माध्यम है?

A- प्रिंट माध्यम

B. इलेक्ट्रॉनिक माध्यम

C- सोशल मीडिया

D- ये सभी

2. समाचार जल्दी में लिखा ............. है।

A- साहित्य

B- इतिहास

C- भूगोल

D- मनोविज्ञान

3. किसी भी पत्रकार के लिए सदा क्या होना आवश्यक है?

A. निष्पक्ष

B. कपटी

C- एकपक्षीय

D. दुर्भावपूर्ण

4. पत्रकार का गुण है?

A- असहज

B. असत्यवादी

C- संदेह करना

D. क्रोधी

5. वर्त्तमान पत्रकारिता का स्वरुप क्या है?

A- अंतर्राष्ट्रीय

B. राष्ट्रीय

C- प्रदेशीय

D- क्षेत्रीय

6. समाचार वही है जो उस घटना की जानकारी दे जो -

A- बासी हो

B. ताज़ी हो

C- बेकार हो

D- शुष्क हो

7. सरकारी पत्र.........की श्रेणी में आते हैं -

A- अनौपचारिक पत्र

B. औपचारिक पत्र

C- व्यक्तिगत पत्र

D. सामाजिक पत्र

8. सूचनाएं प्राथमिकताएं निर्धारित की जाती है -

A- उपभोक्ताओं के अनुसार

B- आर्थिक क्षमता के अनुसार

C- राजनितिक महत्व के अनुसार

D- साहित्यिक श्रेष्ठता के अनुसार

9. ज्योतिमा फुले की पत्नी कौन थी?

A- शकुतला

B- सावित्रीबाई फुले

C- शिशिकला

D- सीताबाई

10. 'ज्योतिबा फुले' शीर्षक पाठ की रचनाकार कौन है?

A- शिवानी

B- सुधा अरोड़ा

C- मैत्री पुष्पा

D- कृष्णा सोबती

SECTION 'B' (2X2=4) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

11. पत्रकारिता क्या है?

उत्तर - पत्रकारिता अंग्रेजी शब्द (जर्नलिज्म) 'जर्नल' से निर्मित है जिसका अर्थ 'दैनिक' होता है, अर्थात पत्रकारिता एक प्रकार का 'दैनिक पत्रलेखन' है।

12. फीचर' का 'शाब्दिक' अर्थ क्या है?

उत्तर - फीचर शब्द का 'शाब्दिक अर्थ होता है रूपक, आकृति, विशेषता, रुपरेखा आदि।

SECTION 'C' (2X3=6) लघु उत्तरीय प्रश्न

13. सार्थक आलेख के गुण बताइए ।

उत्तर - वास्तव में 'आलेख' लेख का ही प्रतिरूप है, यह आकार में लेख से बड़ा होता है, कई लोग इसे निबंध का रूप मानते है, सामान्यतः किसी एक विषय से सम्बंधित विचार होते हैं ।

14. सम्पादन से क्या तात्पर्य है?

उत्तर - सम्पादन का तात्पर्य है किसी सामग्री से उसकी अशुद्धियों को दूर करके पठनीय बनाना, रिपोर्टर की खबर भाषा शैली, व्याकरण, वर्तनी तथा तथ्य सम्बन्धी अशुद्धियों को दूर करता है।

SECTION 'D' (2X5=10) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

15. समाचार के तत्वों को लिखें ।

उत्तर - समाचार के निम्नलिखित तत्व हैं.

a- नवीनता,

b- निकटता,

c- प्रभाव,

d- जनरुचि,

e- महत्वपूर्ण लोग,

f- अनोखापन,

g- पाठकवर्ग,

h- नीतिगत ढाचा ।

16. औपचारिक पत्र कितने प्रकार के होते हैं ।

उत्तर - औपचारिक पत्र तीन प्रकार के होते हैं -

(क) प्रार्थना पत्र - स्कूल, कॉलेज को लिखे जाने वाले प्रार्थना पत्र एवं सरकारी विभागों में अवकाश के लिए लिखे गए आवेदन पत्र को औपचारिक 'प्रार्थना पत्र' कहते है ।

(ख) कार्यालयी पत्र - एक सरकारी कार्यालय द्वारा किसी दुसरे अन्य सरकारी कार्यालय को लिखे गए पत्र को औपचारिक कार्यालय पत्र कहते हैं ।

(ग) व्यावसायिक पत्र- कंपनी, सम्पादकीय, प्रकाशक, व्यापारी आदि को लिखे गए पत्र 'व्यवसायिक पत्र' कहलाता है ।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare