Class 11 Geography 1. भूगोल एक विषय के रूप में (Geography As A Discipline)
Class 11 Geography 1. भूगोल एक विषय के रूप में (Geography As A Discipline) प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 भूगोल (Geography) 1. भूगोल एक विषय के रूप में (Geography As A Discipline) पाठ के मुख्य बिंदु ☞ भूगोल एक स्वतंत्र विषय है, जिसके अंतर्गत पृथ्वी के भौतिक
वातावरण, मानवीय क्रियाओं एवं उनके अंतर- प्रक्रियात्मक संबंधों की जानकारी
प्राप्त की जाती है। ☞ संसाधन के अंतर्गत उन सभी सामग्रियों को सम्मिलित किया जाता
है, जिससे हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती है। ☞ आदिम समाज अपने भरण-पोषण के लिए प्राकृतिक संसाधनों पर
आश्रित थे। जैसेः पशुओं, खाद्य-पदार्थ एवं पौधों आदि। ☞ समय के साथ-साथ मानव ने तकनीक का विकास किया और प्राकृतिक संसाधनों जैसे भूमि, मृदा, जल आदि का उपयोग
अपनी आवश्यकता पूर्ति करने के लिए प्रारंभ किया। ☞ प्राकृतिक संसाधनों का विकास तकनीक पर आधारित होता है,
जिससे संसाधनों को परिष्कृत किया जाता है और समाज में उपयोगी बनाया जाता है, अंततः
इनके उपयोगी होने से सांस्कृतिक विकास संभव हो पाता है। ☞ भूगोल के अध्ययन से समय एवं स्थान के संदर्भ में विविधता
एवं विविधताओं को उत्पन्न करने वाले कारकों की खोज करने की क्षमता विकसित होती है।