Class 11 Geography 4. जलवायु (Climate) प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 भूगोल (Geography) 4.
जलवायु ( Climate ) पाठ के मुख्य बिंदु ☞ मौसम वायुमंडल की क्षणिक अवस्था है। यह जल्दी- जल्दी बदलता
है, जैसे कि एक दिन में या एक सप्ताह में। ☞ जलवायु अपेक्षाकृत लंबे समय की मौसमी दशाओं के औसत को कहते
हैं। जलवायु में बदलाव 30 या इससे भी अधिक वर्षों में आता है। ☞ भारत की जलवायु में अनेक प्रादेशिक भिन्नताएँ हैं। जैसे-गर्मियों
में पश्चिमी मरुस्थल में तापमान 55° सेल्सियस तो सर्दियों में लेह के आसपास तापमान
-45° सेल्सियस तक पाया जाता है। ☞ राजस्थान के चुरू जिले में जून में तापमान 50° सेल्सियस या
इससे अधिक जबकि उसी दिन अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में तापमान 19° सेल्सियस तक रहता
है। दिसंबर में लद्दाख के द्रास में रात का तापमान -45° सेल्सियस जबकि उसी रात को तिरुवनंतपुरम्
या चेन्नई में तापमान 20° से 22° सेल्सियस रहता है। ☞ दिन और रात के तापमान में भी अंतर पाया जाता है। जैसे केरल
और अंडमान द्वीप समूह में 7° से 8° सेल्सियस का अंतर किंतु थार मरुस्थल में दिन का
तापमान 50° सेल्सियस तो रात का तापमान 15° से 20° सेल्सियस रहता…