Class 11 Geography 6. प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ (Natural Hazards and Disasters)
Class 11 Geography 6. प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ (Natural Hazards and Disasters) प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 भूगोल (Geography) 6.
प्राकृतिक संकट तथा
आपदाएँ ( Natural
Hazards and Disasters ) पाठ के मुख्य बिंदु ☞ परिवर्तन प्रकृति का नियम है। यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया
है, जो विभिन्न तत्वों में चाहे वह बड़ा हो या छोटा, पदार्थ हो या अपदार्थ, निरंतर
चलती रहती है। ☞ यह बदलाव धीमी गति से भी आ सकते हैं जैसे स्थलाकृतियों और
जीवन में तथा यह बदलाव तेज गति से भी आ सकते हैं, जैसे ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी,
भूकंप और तूफान इत्यादि। ☞ इसी प्रकार इन परिवर्तनों का प्रभाव छोटे क्षेत्र तक सीमित
हो सकता है, जैसे आआंधी, करकापात (वज्रपात) और टॉरनेडो। और बहुत व्यापक भी हो सकता
है, जैसे- भूमंडलीय ऊष्मीकरण और ओजोन परत का ह्रास। ☞ प्रकृति के दृष्टिकोण से परिवर्तन मूल्य-तटस्थ होता है,
(न अच्छा होता है, और ना ब्रा)। परंतु मानव दृष्टिकोण से परिवर्तन मूल्य बोझिल होता
है। कुछ परिवर्तन अपेक्षित और अच्छे होते हैं। जैसे ऋतुओं में परिवर्तन, फलों का पकना
आदि जबकि कुछ परिवर्तन अनपेक्षित और बुरे होते हैं। जैसे भूकंप, बाढ़ और युद्ध। ☞ आपदा अचानक घटित होने वाली घटना …