Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ 1 ईदगाह
Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ 1 ईदगाह प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ 1 ईदगाह लेखक परिचय [प्रेमचंद (सन् 1880 -1936) ] प्रेमचंद का जन्म वाराणसी जिले के लमही गाँव में हुआ था।
उनका मूल नाम धनपत राय था। प्रेमचंद की प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में हुई।
प्रेमचंद ने अपने लेखन की शुरुआत पहले उर्दू में नवाबराय के नाम से की, बाद में
हिंदी में लिखने लगे। वे एक ऐसे साहित्यकार थे जो समाज की वास्तविक स्थिति को पैनी
दृष्टि से देखने की शक्ति रखते थे। उन्होंने अपने साहित्य में किसानों, दलितों,
नारियों की वेदना और वर्ण-व्यवस्था की कुरीतियों का मार्मिक चित्रण किया है।
उन्होंने समाज सुधार और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अनेक उपन्यासों एवं कहानियों
की रचना की। उनकी प्रमुख कृतियों हैं मानसरोवर (आठ भाग) गुप्तधन (दो भाग) (कहानी
संग्रह), निर्मला, सेवासदन, प्रेमाश्रम, रंगभूमि, कर्मभूमि, गबन, गोदान (उपन्यास)
कर्बला, संग्राम, प्रेम की वेदी (नाटक) कुछ विचार (साहित्यिक निबंध)। पाठ परिचय हिंदी के कथा-सम्राट मुंशी प्रेमचंद द्वारा रचित 'ईदगाह'
कहानी बाल-मनोविज्ञान पर आधारित श्र…