Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 14. बादल को घिरते देखा है

Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 14. बादल को घिरते देखा है
Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 14. बादल को घिरते देखा है
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 14 . बादल को घिरते देखा है कवि-परिचय [ नागार्जुन (सन् 1911-1998) ] नागार्जुन का जन्म उनके ननिहाल सतलखा, जिला दरभंगा, बिहार में हुआ था लेकिन उनका पैतृक गाँव तरौनी, जिला मधुबनी है। घरेलू नाम 'ठक्कन' एवं विद्यालय का नाम 'वैदयनाथ मिश्र' था लेकिन मैथिली में वे 'यात्री' नाम से एवं हिंदी में 'नागार्जुन' नाम से विख्यात हुए। कबीर की तरह फक्कड़ एवं राहुल जी की तरह घुमक्कड़ नागार्जुन बौध धर्म में दीक्षित हुए एवं देश-विदेश की यात्राएँ की। तेरह भाषाओं के जानकार नागार्जुन चार भाषाओं में साहित्य सृजन करते रहे। आधुनिक हिंदी साहित्य की प्रगतिशील धारा के प्रतिबद्ध जनकवि के रूप में उनका नाम अग्रणी पंक्ति में लिया जाता है जबकि मैथिली में 'पत्रहीन नग्न गाए' (1967 ई.) काव्य संग्रह के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिल चुका है। संस्कृत और बांग्ला भाषा में भी उन्होंने साहित्य सृजन किया है। नागार्जुन का रचना संसार बहुआयामी है; उसमें एक ओर प्रकृति की बहार है तो …