Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 15. हस्तक्षेप

Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 15. हस्तक्षेप
Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 15. हस्तक्षेप
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 15 . हस्तक्षेप कवि-परिचय [ श्रीकांत वर्मा (सन् 1931-1986) ] श्रीकांत वर्मा का जन्म छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुआ। इनके पिता राजकिशोर वर्मा वकील थे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर में हुई। वहीं से उन्होंने बी. ए. तक पढ़ाई की। उसके बाद नागपुर विश्ववि‌द्यालय से एम. ए. किया। पढ़ाई के कुछ समय बाद तक इन्हें बेरोज़गारी से संघर्ष करना पड़ा। 1954 में उनकी भेंट गजानन माधव 'मुक्तिबोध' से हुई। उन्होंने उनकी प्रेरणा से 'नयी दिशा' पत्रिका का संपादन करना शुरू किया। हिन्दी साहित्य में वे कथाकार, कवि और एक समीक्षक के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे राजनीति में भी सक्रिय रहे। इनकी प्रमुख रचनाएँ भटका मेघ, माया-दर्पण, जलसाघर, मगध, (झाड़ी, संवाद, घर, अरथी) कहानी संग्रह इत्यादि हैं। इन्हें मध्यप्रदेश सरकार ने 'तुलसी पुरस्कार' से सम्मानित किया। इन्हें आचार्य नंददुलारे वाजपेयी पुस्कार, शिखर सम्मान, तथा 'मगध' नामक कविता संग्रह के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। …