Class 11 Hindi Elective अंतराल भाग 1 पाठ 2. आवारा मसीहा

Class 11 Hindi Elective अंतराल भाग 1 पाठ 2. आवारा मसीहा
Class 11 Hindi Elective अंतराल भाग 1 पाठ 2. आवारा मसीहा
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Elective अंतराल भाग 1 पाठ 2 . आवारा मसीहा लेखक परिचय [विष्णु प्रभाकर (सन् 1912-2009) ] विष्णु प्रभाकर का जन्म उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर गाँव में हुआ। इनकी शिक्षा हरियाणा में हुई। मैट्रिक मैट्रिक पास होने के बाद इन्होंने नौकरी करते हुए पंजाब विश्ववि‌द्यालय से हिंदी में भूषण, प्रभाकर और बी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने प्रेमबंधु और विष्णु नाम से लेखन कार्य शुरू किया बाद में प्रभाकर भी जुड़ गया। इनके जीवन पर महात्मा गाँधी तथा आर्य समाज के आदर्शों का बहुत प्रभाव पड़ा। इन्होंने समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी, नाटक कंपनी का निर्देशक, अभिनेता, स्वतंत्र लेखक, हिंदी के साहित्यिक प्रचारक इत्यादि विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया। 1993 ई० में साहित्य अकादमी पुरस्कार एवं सन् 2004 ई० में पद्मभूषण पुरस्कार से इन्हें सम्मानित किया गया उनकी रचनाएँ आवारा मसौहा शरद चंद्र की जीवनी, 12 एकांकी, प्रकाश और परछाइयाँ, स्वप्नमयी, जाने अनजाने, अशोक इत्यादि हैं। उनकी रचनाओं में समाज सुधार, स्वदेश प्रेम, राष्ट्रवाद की झलक …