Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ 5. ज्योतिबा फुले
Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ 5. ज्योतिबा फुले प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ 5 . ज्योतिबा फुले लेखिका परिचय [ सुधा अरोड़ा (जन्म सन् 1946) ] सुधा
अरोड़ा का जन्म लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था। उच्च शिक्षा कलकत्ता विश्वविद्यालय से
हुई। इसी विश्वविद्यालय के दो महाविद्यालयों में उन्होंने सन् 1969 ई. से 1971 ई. तक
अध्यापन कार्य किया। सुधा
अरोड़ा की प्रसिद्धि कथाकार के रूप में है। उनके कई कहानी संग्रह प्रकाशित हैं- बगैर
तराशे हुए, युद्ध-विराम, महानगर की भौतिकी, काला शुक्रवार, कॉसे का गिलास तथा औरत की
कहानी (संपादित) आदि। महिलाओं पर ही केंद्रित 'औरत की दुनिया बनाम दुनिया की औरत'
लेखों का संग्रह है। 'उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान' द्वारा उन्हें विशेष पुरस्कार से
सम्मानित किया गया है। पत्र-पत्रिकाओं में वे बराबर सक्रिय रही हैं और स्त्री विमर्श
में उनका रुख आक्रामक न होकर संयमपूर्ण है। सामाजिक एवं मानवीय सरोकारों के प्रति उनका
लेखन महत्त्वपूर्ण है। पाठ
परिचय 'ज्योतिबा
फुले' की जीवनी में लेखिका सुधा अरोड़ा ने ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्री बा…