Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ 8. भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?

Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ 8. भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?
Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ 8. भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ 8 . भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है? लेखक-परिचय [ भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (सन् 1850-1885) ] भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का जन्म काशी में हुआ था। भारतेन्दु के पिता श्री गोपाल चंद्र वैष्णव थे और ब्रजभाषा में कविता किया करते थे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई। वे हिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू, मराठी, बंगला, पंजाबी, मारवाड़ी और संस्कृत के अच्छे जाता थे। ये आजीवन सरस्वती की आराधना में लगे रहे। अत्यन्त अल्प आयु में ही इनका देहावसान हो गया। भारतेन्दु आधुनिक साहित्यिक हिंदी भाषा के निर्माता माने जाते हैं। इनकी रचनाएँ हिन्दी साहित्य की अनमोल निधि हैं। वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति, प्रेम जोगिनी, भारत दुर्दशा, नील देवी, अंधेर नगरी, सती प्रलाप, विद्यासुंदर, भारत जननी, सत्य हरिश्चंद्र, मुद्राराक्षस, दुर्लभ बंधु इनके प्रसिद्ध नाटक है। प्रेम-माधुरी, प्रेम-फुलवारी, प्रेम मालिका, प्रेम प्रलाप, फूलों का गुच्छा काव्यसंग्रह है। इन्होंने निम्नलिखित पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया। कवि वचन सुधा, हरिश्चंद्र मैगजी…