Class 11 Political Science 2. भारतीय संविधान में अधिकार
Class 11 Political Science 2. भारतीय संविधान में अधिकार प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 राजनीति विज्ञान (Political Science) 2. भारतीय संविधान में अधिकार स्मरणीय तथ्य ☞ अधिकार वे हक हैं जो एक आम आदमी को जीवन जीने के लिए चाहिए,
जिसकी वो मांग करता है। ☞ मोतीलाल नेहरू समिति ने 1928 में अधिकारों के एक घोषणा पत्र
की मांग उठाई थी। ☞ मौलिक अधिकारों का संरक्षक न्यायालय है। ☞ मौलिक अधिकार निरंकुश या असीमित अधिकार नहीं है। सरकार मौलिक
अधिकारों के प्रयोग पर औचित्य पूर्ण प्रतिबंध लगा सकती है। ☞ भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। ☞ भारतीय संविधान के भाग 3, अनुच्छेद 12 से 35 तक में मौलिक
अधिकारों का वर्णन है। ☞ भारत के संविधान में 6 मौलिक अधिकारों का उपबंध है।