Class 11 Political Science 5. अधिकार

Class 11 Political Science 5. अधिकार
Class 11 Political Science 5. अधिकार
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 राजनीति विज्ञान  (Political Science) 5. अधिकार स्मरणीय तथ्य ☞ जर्मन दार्शनिक इमैनुएल कांट ने नैतिक अधिकार की अवधारणा को जन्म दिया था। ☞कान्ट 18 वीं सदी के जर्मन दार्शनिक थे। ☞कान्ट का कहना था कि हमें दूसरों के साथ में सही आचरण करना चाहिए जैसा हम अपने लिए दूसरों से अपेक्षा करते हैं। ☞कान्ट कहते हैं कि हमें लोगों का सम्मान करना चाहिए इसलिए नहीं कि वह हमारे लिए उपयोगी हैं बल्कि इसलिए कि वह आखिरकार एक मनुष्य हैं। ☞कान्ट के अनुसार मनुष्य एक गरिमामय प्राणी है। ☞संयुक्त राष्ट्र संघ के महासभा के द्वारा 10 दिसंबर 1948 ई को मानवाधिकार की सार्वभौमिक घोषणा किया गया था। ☞10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। ☞भारतीय संविधान के अनुसार वर्तमान में 6 मूल अधिकार हैं। ☞भारत के मूल संविधान में 7 मूल अधिकार थे परंतु 44 वां संविधान संशोधन 1978 के द्वारा संपत्ति के मूल अधिकार को हटाकर कानूनी अधिकार का दर्जा दिया गया है। ☞6 मूल अधिकार निम्नलिखित है 1. समानता का अधिकार 2. स्वतंत्रता का अधिकार 3. शोषण के विरुद्ध अधिकार