झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची झारखण्ड
PROJECT RAIL
(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)
GENERAL SCHOOL (26.10.2024)
विषय- हिंदी (ऐच्छिक)
Time समय 90 मिनट
Class कक्षा- 11th पूर्णांक
-40
सामान्य निर्देश :
1.
सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।
2.
इस प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न है।
3 प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघुउत्तरीय
प्रश्न के लिए 2 अंक, लघुउत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक एंव दीर्धउत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।
5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है
सही विकल्प A,B,C,D का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
6. अति लघुउत्तरीय प्रश्न 11 से 12. लघुउत्तरीय प्रश्न
13 से 14 और दीर्धउत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना
है।
7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा
कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
खण्ड - "क" (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) (2x10=20 अंक)
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए उचित विकल्पों
का चयन करें।
वास्तव में हृदय वही है जो कोमल भावें और स्वदेश प्रेम से ओतप्रोत हो।
प्रत्येक देशवासी को अपने वतन से प्रेम होता है, चाहे उसका देश सूखा, गर्म या दलदलों
से मुक्त हो। देशप्रेमी के लिए किसी आकर्षण की आवश्यकता नहीं होती, बाल के वह तो अपनी
भूमि के प्रति मनुष्य मात्र की स्वाभाविक ममता है। मानव ही नहीं पशु पक्षियों तक को
अपना देश प्यारा होता है संध्या- समय पक्षी अपने नीड की ओर उड़ चले जाते हैं। देशप्रेमी
का अंकुर सभी में विद्यमान है। कुछ लोग समझते हैं की मातृभूमि के नारे लगाने से ही
देशप्रेम व्यक्त होता है। दिन भर वह वे त्याग, बलिदान और वीरता की कथा सुनाते नहीं
थकते, लेकिन परीक्षा की घड़ी आने पर भाग खड़े होते हैं। ऐसे लोग स्वार्थ त्यागकर, जान
जोखिम में डालकर देश की सेवा क्यों करेंगे? आज ऐसे लोगों की आवश्यकता नहीं है।
1. सच्चे देश प्रेमी-
(क) वीर सपूतों की कहानी सुनाता है।
(ख) मातृभूमि का जयघोष करता है।
(ग) परीक्षा की कसौटी पर खरा उतरता है।
(घ) अपनी भूमि देश के लिए दान करता है।
2. संध्या समय पक्षी अपने घोस्लो में वापस चल जाते हैं क्योंकि-
(क) दिन भर घूमकर थक जाते हैं।
(ख) उन्हें रात को आराम करना है।
(ग) उन्हें अपने बच्चों से मिलना है।
(घ) उन्हें अपने नीड प्यार होता है
3. वही देश महान है जहां के लोग-
(क) शिक्षित और प्रशिक्षित हैं।
(ख) त्याग और उत्सर्ग मैं सदा आगे रहते हैं।
(ग) कृषि और व्यापार में धनार्जन करते हैं।
(घ) बेरोजगार तथा निरुधमी नहीं है।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान पूर्वक पड़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए
उचित विकल्पों का चयन करें।
अमल धवल गिरी के शिखरो पर,
बादल को घिलते देखा है।
छोटे-छोटे मोती जैसे -
उसके शीतल तुहिन कणों को,
मानसरोवर के उन स्वर्णिम
कमलों पर गिरते देखा है,
बादल को घिरते देखा है।
4. उपयुक्त काव्यांश के कवि का नाम क्या है?
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) सुमित्रानंदन पंत
(ग) देव
(घ) नागार्जुन
5. छोटे-छोटे मोती जैसे उसके शीतल तुहिन कणें को इन पंक्तियों में कौन
सा अलंकार है।
(क) रूपक - उत्प्रेक्षा
(ख) गमक क्षेष
(ग) पुनरुक्तिप्रकाश
(घ) रूपक, उपमा
6. बादल को घिरते देखा है।
बताएं कि कालिदास ने किसको दूत बनाकर अलकापुरी भेजा था?
(क) पक्षी को
(ख) बादल को
(ग) आकाश को
(घ) व्यक्ति को
7. "उकी माँ पाठ" का मुख्य विषय क्या है?
(क) माँ का प्रेम
(ख) परिवार
(ग) राजनीति
(घ) देशभक्ति
8. लाल की माँ का क्या नाम था?
(क) राधा
(ख) आरती
(ग) जानकी
(घ) दुर्गा
9. भारतेंदु हरिश्चंद्र ने भारतीयों की तुलना किससे की है?
(क) रेल इंजन से
(ख) रेलगाड़ी से
(ग) रेल के डिब्बे से
(घ) टैक्सी से
10. भारतेंदु ने भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है? शीर्षक भाषण कहाँ
दिया गया था?
(क) बटेश्वर के मेले में
(ख) दिल्ली के विज्ञान प्रदर्शनी में
(ग) बलिया के ददरी मेले में
(घ) गोरखपुर के साहित्यिक मंच पर
खण्ड - "ख" (अति लघु उत्तरीय प्रश्न) (2x2=4 अंक)
11. नागार्जुन की किन्हीं दो रचनाओं का नाम लिखिएँ।
उत्तर - नागार्जुन की किन्हीं दो रचनाओं
का नाम है। युगधारा, सतरंगी पंखो वाली
12. भारतेन्दु हरिश्चंद्र की किन्हीं दो मौलिक नाटक का नाम लिखिएँ।
उत्तर - भारतेन्दु हरिश्चंद्र की दो
मौलिक नाटक है- भारत दुर्दशा, अंधेर नगरी।
खण्ड - "ग" (लघु उत्तरीय प्रश्न) (2x3=6 अंक)
13. बादल को घिरते देखा है कवि के आधार पर
सूर्योदय के पर्वत कैसे दिखाई दे रहें हैं।
उत्तर - सूर्योउदय के समय निर्मल पर्वत
शिखर पर बादल घिरते हैं। बादल में स्थित वाष्प कण मोती जैसे ओस के समान कमल के फूलों
पर घिरते है। हिमालय पर्वत की ऊंची चोटियाँ बर्फ से ढकी है और सूर्य की किरण पढ़ने
के कारण उज्जवल दिखाई दे रहे हैं।
14. क्या लाल का व्यवहार सरकार के विरुद्ध
षड्यंत्रकारी था ?
उत्तर - लाल एक देशभक्त क्रांतिकारी
युवक था। वह अपने देश को ब्रिटिश सरकार की गुलामी से आजाद करना चाहता था, उसने कभी
सरकार के विरुद्ध षड्यंत्र नहीं किया था। क्रांतिकारी होने के कारण सरकार उसे पर संदेह
करती थी। अतः उसे षड्यंत्रकारी नहीं कह सकते ।
खण्ड - "घ" (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) (2x5=10 अंक)
15. भाषण की चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर - भाषण की चार विशेषताएं
1.
संषोधनात्मक - भाषण संबोधन शैली पर आधारित होते हैं। इसे आरंभ
ही संबोधन से किया जाता है।
2.
स्पष्टता- भाषण में विषय और भाषा की स्पष्टता होनी चाहिए।
3.
रोचकता - रोचकता सुनने वाले को बांधे रखती है। वक्ता विभिन्न माध्यम
जैसे व्यंग, चुटकुले आदि द्वारा श्रोता को बांधता है।
4.
ओजपूर्ण वक्ता को भाषण देते समय उत्साह और प्रेरणादायक शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।
16. उसकी माँ कहानी किसकी रचना है तथा इसमें
कहानीकार ने क्या कहना चाहा है?
उत्तर - " उसकी माँ" कहानी
के लेखक पांडेय बेचन शर्म उग्र द्वारा रचित है। यह कहानी लेखक की स्वाधीनता से प्रेरित
कहानी है। इस कहानी लेखक ने देश को आजाद करने वाले कुछ युवाओं द्वारा दिए गए बलिदानों
का मर्मस्पर्शी चित्रण किया है। साथ ही यह बताया है कि किस प्रकार बूढी मां अपनी इकलौते
पुत्र को देश के लिए न्योद्दावर कर देती है।
Click Here👇👇