Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 काव्य-खंड पाठ 3. घर की याद

Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 काव्य-खंड पाठ 3. घर की याद
Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 काव्य-खंड पाठ 3. घर की याद
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Core आरोह भाग -1 काव्य-खंड पाठ 3 . घर की याद - अवानी प्रसाद मिश्र जीवन-सह-साहित्यिक परिचय कवि- भवानी प्रसाद मिश्र जन्म- 1913 ई० जन्म स्थान- टिगरिया गाँव होशंगाबाद (म.प्र.) प्रमुख रचनाएँ - सतपुड़ा के जंगल, सन्नाटा, गीत फरोश, (गीतफरोश इनका पहला काव्य संकलन है।) चकित है दुख, बुनी हुई रस्सी, खुशबू के शिलालेख, अनाम तुम आते हो, इदं न मम, प्रमुख सम्मान- साहित्य अकादमी पुरस्कार, मध्य प्रदेश शासन का शिखर सम्मान, पद्मश्री पुरस्कार, प्रमुख पत्रिका कल्पना पत्रिका, मृत्यु- 1985 ई० काव्यगत विशेषताएँ- सहज लेखन और सहज व्यक्तित्व का नाम है- भवानी प्रसाद मिश्र । ये कविता, साहित्य और राष्ट्रीय आंदोलन के प्रमुख कवियों में से एक हैं। भवानी प्रसाद मिश्र को गाँधीवादी विचार धारा में अखंड विश्वास था। इन्होंने गाँधी वाड्मय के हिंदी खंडों का संपादन कर कविता और गाँधी जी के बीच सेतु का काम किया। इनकी कविता हिंदी की सहज लय की कविता है। इस सहजता का संबंध गाँधी जी के चरखे की लय से भी जुड़ता है, इसलिए उन्हें कविता का गाँधी भी कहा गया है। इनकी कविताओं…