Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 गद्य-खण्ड पाठ 3. अपू के साथ ढाई साल

Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 गद्य-खण्ड पाठ 3. अपू के साथ ढाई साल
Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 गद्य-खण्ड पाठ 3. अपू के साथ ढाई साल
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Core आरोह भाग -1 गद्य-खण्ड  पाठ 3 . अपू के साथ ढाई साल - सत्यजित राय जीवन-सह-साहित्यिक परिचय लेखक- सत्यजित राय जन्म- सन् 1921 कोलकाता (पश्चिम बंगाल) प्रमुख रचनाएँ- प्रो. शंकु के कारनामे, सोने का किला, जहांगीर की स्वर्ण मुद्रा, बादशाहो अँगूठी प्रमुख फिल्में- अपराजिता, अपू का संसार, गोपी गायेन बाका बायेन, पथेर पांचाली (बांग्ला), शतरंज के खिलाड़ी, प्रमुख सम्मान - ऑस्कर सम्मान और भारतरत्न निधन- सन् 1992 भारतीय सिनेमा को कलात्मक ऊंचाई प्रदान करने वाले फिल्मकारों में सत्यजित राय अग्रगण्य है। उनके निर्देशन में बनी पहली फीचर फिल्म पथेर पांचाली (बांग्ला) 1955 ई. में प्रदर्शित हुई। इस फिल्म के प्रदर्शित होने के बाद सत्यजीत राय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त करने वाले भारतीय निर्देशक बने। इनके फिल्मों की संख्या लगभग तीस है। इन फिल्मों के जरिए इन्होंने फिल्म विधा को समृद्धि प्रदान की। उनकी अधिकतर फिल्में साहित्यिक कृतियों पर आधारित हैं।