Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 गद्य-खण्ड पाठ - 5. गलता लोहा

Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 गद्य-खण्ड पाठ - 5. गलता लोहा
Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 गद्य-खण्ड पाठ - 5. गलता लोहा
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Core आरोह भाग -1 गद्य-खण्ड  पाठ - 5 . गलता लोहा - शेखर जोशी जीवन-सह-साहित्यिक परिचय लेखक- शेखर जोशी जन्म- 10 सितम्बर, 1932 अल्मोड़ा (उत्तरांचल) निधन- 4 अक्टूबर, 2022 रचनाएँ-कहानी-संग्रह- कोसी का घटवार, साथ के लोग, दाज्यू, हलवाहा, नौरंगी बीमार है। शब्दचित्र-संग्रह- एक पेड़ की याद। सम्मान- महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार 1987, साहित्य भूषण- 1995, पहल सम्मान 1997 साहित्यिक विशेषताएँ- इनकी प्रारंभिक शिक्षा अल्मोड़ा में हुई। बीसवीं सदी के छठे दशक में हिंदी कहानी में कई परिवर्तन हुए। इस समय एक साथ कई युवा कहानीकारों ने परंपरागत तरीके से हटकर नई तरह की कहानियाँ लिखनी शुरू की और साहित्य- जगत में कहानी की नई विधा सामने आयी। इस नए उठान को 'नई कहानी आंदोलन' नाम दिया। इस आंदोलन में शेखर जोशी का स्थान अन्यतम है। इनकी साहित्यिक उपलब्धियों को देखते हुए इन्हें 'पहल सम्मान' से सम्मानित किया गया।