झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रांची
(Jharkhand Council of educational research and
training Ranchi)
PROJECT RAIL
(Regular assessment for improved learning)
GENERAL SCHOOL (14.12.24)
विषय (sub) - अर्थशास्त्र (Economics)
कक्षा (class) - 11th पूर्णांक (marks) समय - 90 मिनट
सामान्य निर्देश (general instructions) :-
सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है All questions
are compulsory.
• परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में लिखें।
• प्रश्नों
की कुल संख्या 16 है।
• वस्तुनिष्ठ
प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के
लिए अंक, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।
• गलत
उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है। 
• वस्तुनिष्ठ
प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प (a,b,c, d) दिए गए हैं सही विकल्प का चयन कर
उत्तर पुस्तिका में लिखें।
• अति
लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12 लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
15 से 16 का उत्तर अपने उत्तर पुस्तिका में लिखें।
• परीक्षा
की समाप्ति के पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्षा से बाहर जाने के अनुमति
नहीं। 
Section- A (बहुविकल्पीय प्रश्न): 10x2 = 20
1. निम्न में
कौन गैर-नवीकरणीय संसाधन है ?
a. जल 
b. सूर्य प्रकाश
c. कोयला
d. वन 
2. आधार वर्ष
में सूचकांक का मान कितना होता है ?
a.10 
b. 100
c. 50
d.100
3. चिपको आंदोलन
संबंधित है -
a. जल संरक्षण 
b. खनिज संरक्षण
c. वन संरक्षण
d .इनमें से कोई नहीं 
a. आधार वर्ष
की कीमत 
b. आधार वर्ष की मात्रा 
c. वर्तमान वर्ष की कीमत 
d. वर्तमान वर्ष की मात्रा
5. भौतिक पर्यावरण
में क्या सम्मिलित है?
a. भूमि 
b. वायु 
c. जल 
d. उपर्युक्त
सभी 
6. आर्थिक नीति
निर्माण के लिए कौन अनिवार्य है?
a. विदेशी व्यापार 
b. गैर आर्थिक नीति 
c. सूचकांक 
d. विदेश यात्रा 
7. हरित राष्ट्रीय
आय = …….
a. शुद्ध राष्ट्रीय आय + प्राकृतिक
पूंजी की घिसावट 
b. शुद्ध राष्ट्रीय
आय - प्राकृतिक पूंजी की घिसावट 
c. शुद्ध राष्ट्रीय आय ¸ प्राकृतिक पूंजी की घिसावट 
d. इनमें से कोई नहीं 
8. खुदरा कीमत
में औसत परिवर्तन को कौन मापता है
a. कृषि उत्पादन सूचकांक 
b. उपभोक्ता
कीमत सूचकांक 
c. थोक मूल्य सूचकांक 
d. औद्योगिक कीमत सूचकांक 
9. ध्वनि की
तीव्रता को मापा जाता है
a. हार्ट्ज 
b. डेसिबल 
c. वोल्टमीटर 
d. मीटर/सेकेंड 
10. किसके सूचकांक
को आदर्श सूचकांक माना जाता है?
a. लैस्पियर सूचकांक 
b. पाश्चे सूचकांक 
c. फिशर सूचकांक
d. इनमें से कोई नहीं 
Section B (V.S.A.Q) 2x2 = 4
11. किन्ही दो
कीमत सूचकांक का नाम लिखें ? 
उत्तर - थोक कीमत सूचकांक, उपभोक्ता कीमत सूचकांक
12. सतत आर्थिक
विकास क्या है ?
उत्तर - वैसी विकास जो वर्तमान आवश्यकता को पूरी करते हुए प्राकृतिक
संसाधनों का दोहन इस प्रकार से की जाए कि आने वाली पीढ़ी के लिए बचाया जा सके।
Section C (S.A.Q) 2x3 = 6
13. हमें सूचकांक
की आवश्यकता क्यों होती है? 
उत्तर - सूचकांक की सहायता से कृषि उत्पादन एवं औद्योगिक उत्पादन
बढ़ रहा है या नहीं इसकी जानकारी मिलती है, इसी आधार पर ही अर्थव्यवस्था के लिए औद्योगिक
एवं कृषि विकास संबंधी नीतियां बनाई जाती है। सरकार सूचकांक की सहायता से निवेश, उत्पादन,
आय, रोजगार, व्यापार, कीमत स्तर, उपभोग आदि क्रियाओं से संबंधित नीति निर्माण कर आर्थिक
विकास को बढ़ाने का प्रयास करती है।
14. नवीकरणीय
संसाधन एवं गैर नवीकरणीय संसाधन में क्या अंतर है? 
उत्तर - नवीनीकरणीय संसाधन-ऐसे संसाधन जिसके समाप्त होने की संभावना
नहीं होती है जैसे सूर्य प्रकाश, जल। गैर- नवीनीकरणीय संसाधन ऐसे संसाधन जिनका एक पर
प्रयोग करने के बाद समाप्त हो जाता है जैसे कोयला, पेट्रोलियम ।
Section D (L.A.Q) 2x5 = 10
15. निम्नलिखित
आंकड़ों से सरल सामूहीकरण विधि द्वारा 2012 को आधार वर्ष मान कर 2023 का सूचकांक ज्ञात
कीजिए।
| वस्तुएं | 2012(₹/kg)
  रुपये/ किलोग्राम | 2023
  (₹/kg) रुपये/ किलोग्राम | 
| A | 20 | 20 | 
| B | 30 | 40 | 
| C | 60 | 80 | 
| D | 30 | 40 | 
उत्तर
:- 
| वस्तुएं | 2012(₹/kg)
  रुपये/ किलोग्राम | 2023
  (₹/kg) रुपये/ किलोग्राम | 
| A | 20 | 20 | 
| B | 30 | 40 | 
| C | 60 | 80 | 
| D | 30 | 40 | 
| योग | ΣP0
  = 140 | ΣP1
  =180 | 
`P_{01}=\frac{\Sigma P_1}{\Sigma P_0}\times100`
`=\frac{180}{140}\times100=128.57\%`
अतः 2023 का मूल्य
निर्देशांक 128.57% है अर्थात 2023 में 2012 की तुलना में 28.57% मूल्य वृद्धि हुई है।
16. प्रदूषण
क्या है ? किन्हीं दो प्रदूषणों की व्याख्या करें? 
उत्तर - प्रदूषण - मानवीय क्रियाओं द्वारा पर्यावरण की गुणवत्ता में
कमी करना। प्रदूषण के प्रकार -
(i) जल प्रदूषण
(ii) वायु प्रदूषण
(iii) ध्वनि प्रदूषण
(i) जल प्रदूषण
- जल में अवांछनीय पदार्थ का खुल जाना जिससे पानी की गुणवत्ता कमी हो जाती है। जल प्रदूषण
के स्रोत . नालियों द्वारा नदियों में माल विसर्जन b. कृषि में प्रयुक्त कीटनाशक दवाइयां
का प्रयोग c. उद्योगों से निकलने वाली अपशिष्ट को नदियों एवं जलाशय में वहना। 
(ii) वायु प्रदूषण
- मानवीय क्रियो द्वारा वायु की गुणवत्ता में कमी करना। वायु प्रदूषण के स्रोत -
a. उद्योगों से निकलने वाली हानिकारक गैसें b. कोयला एवं पेट्रोलियम से उत्पन्न धुआँ
c. वाहनों से निकलने वाला हानिकारक गैस 
(iii) ध्वनि प्रदूषण- अवांछनीय
शोर जिससे मानव को बेचैनी होती है, ध्वनि प्रदूषण के स्रोत a. यातायात के साधन b. कारखाने
में प्रयुक्त मशीनों c. लाउडस्पीकर ।
Click Here👇👇
 

