Class 11th SOE SCHOOL ECONOMICS PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 14.12.2024

Class 11th SOE SCHOOL ECONOMICS PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 14.12.2024

Class 11th SOE SCHOOL ECONOMICS PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 14.12.2024

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रांची

(Jharkhand Council of educational research and training Ranchi)

PROJECT RAIL

(Regular assessment for improved learning)

SOE (14.12.24)

विषय (sub) - अर्थशास्त्र (Economics)

कक्षा (class) - 11th पूर्णांक (marks) समय - 90 मिनट

सामान्य निर्देश (general instructions) :-

सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है All questions are compulsory.

• परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में लिखें।

प्रश्नों की कुल संख्या 16 है।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए अंक, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।

गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प (a,b,c, d) दिए गए हैं सही विकल्प का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखें।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12 लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपने उत्तर पुस्तिका में लिखें।

परीक्षा की समाप्ति के पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्षा से बाहर जाने के अनुमति नहीं।

Section- A (बहुविकल्पीय प्रश्न): 10x2 = 20

1. तकनीकी प्रगति के कारण पूर्ति वक्र शिफ्ट होता है?

A. दाईं ओर

B. बाईं ओर

C. ऊपर

D. इनमें से कोई नहीं

2. आधार वर्ष में सूचकांक का मान कितना होता है ?

A. 10

B. 100

C. 50

D. 100

3. इकाई लोचदार पूर्ति के मामले में पूर्ति वक्र -

A. Yअक्ष के समानांतर एक लंबवत सीधी रेखा

B. X अक्ष के समानांतर एक क्षैतिज सीधी रेखा

C. मूल बिंदु से गुजरने वाली सीधी रेखा

D. इनमें से कोई नहीं

4. `P_{01}=\frac{\Sigma P_1q_0}{\Sigma P_0q_0}\times100` में P0 क्या दर्शाता है?

a. आधार वर्ष की कीमत

b. आधार वर्ष की मात्रा

c. वर्तमान वर्ष की कीमत

d. वर्तमान वर्ष की मात्रा

5. किन कारणों से पूर्ति वक्र SS से S1S1 पर शिफ्ट होता है?

A. करों में वृद्धि

B. करो में कमी

C. A और B दोनो

D इनमें से कोई नहीं

6. आर्थिक नीति निर्माण के लिए कौन अनिवार्य है?

a. विदेशी व्यापार

b. गैर आर्थिक नीति

c. सूचकांक

d. विदेश यात्रा

7. उत्पादन के साधनों की कीमत बढ़ने पर पूर्ति वक्र किस ओर शिफ्ट होता है?

A. दाईं ओर

B. ऊपर

C. बाईं ओर

D. इनमें से कोई नहीं

8. खुदरा कीमत में औसत परिवर्तन को कौन मापता है

A. कृषि उत्पादन सूचकांक

B. उपभोक्ता कीमत सूचकांक

C. थोक मूल्य सूचकांक

D. औद्योगिक कीमत सूचकांक

9. निम्नांकित चित्र में पूर्ति की लोच है –

A. ES = 0

B. ES > 0

C. ES < 0

D. ES =

10. किसके सूचकांक को आदर्श सूचकांक माना जाता है?

a. लैस्पियर सूचकांक

b. पाश्चे सूचकांक

c. फिशर सूचकांक

d. इनमें से कोई नहीं

Section B (V.S.A.Q) 2x2 = 4

11. सूचकांक संख्या का अर्थ क्या है ?

उत्तर - सूचकांक संख्या संबंधित चरों के समूह के परिमाण में परिवर्तन को मापने के लिए एक सांख्यिकी उपकरण है

12. बाजार पूर्ति वक्र से आप क्या समझते हैं?

उत्तर - बाजार पूर्ति वक्र व्यक्तिगत पूर्ति वक्रो का क्षैतिज योग है

Section C (S.A.Q) 2x3 = 6

13. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक क्या है?

उत्तर - उपभोक्ता मूल्य सूचकांक विशिष्ट वर्ग के लोगों द्वारा उपभोग की जाने वाली वस्तुओं की लागत में औसत वृध्दि को दर्शाता है ताकि वे चालू वर्ष में आधार वर्ष के समान जीवन स्तर बनाए रख सके

14. पूर्ति की कीमत लोच क्या है?

उत्तर - पूर्ति की कीमत लोच किसी वस्तु के कीमत में प्रतिशत परिवर्तन के कारण पूर्ति में होने वाले प्रतिशत परिवर्तन की माप है

Section D (L.A.Q) 2x5 = 10

15. सरल समूह विधि द्वारा निम्नलिखित आंकड़ों से 2011-12 को आधार वर्ष मानकर 2022-23 के लिए सूचकांक की गणना करें।

वस्तुएं

price in 2011-2012

Price in 2022-23

Wheat

20/kg

₹20/kg

Rice

₹30/kg

₹40/kg

Pulse

₹60/kg

₹80/kg

Sugar

₹30/kg

₹40/kg

उत्तर :-

वस्तुएं

price in 2011-2012

Price in 2022-23

A

20

20

B

30

40

C

60

80

D

30

40

योग

ΣP0 = 140

ΣP1 =180

 `P_{01}=\frac{\Sigma P_1}{\Sigma P_0}\times100`

`=\frac{180}{140}\times100=128.57\%`

अतः 2022-23 का मूल्य निर्देशांक 128.57% है अर्थात 2022-23 में 2011-12 की तुलना में 28.57% मूल्य वृद्धि हुई है

16. जब किसी वस्तु की कीमत ₹2 से बढ़कर ₹3 प्रति इकाई हो जाती है तो पूर्ति 40 ईकाई से बढ़कर 60 ईकाईहो जाती है पूर्ति की लोच गणना करें?

उत्तर :- 

आरंभिक कीमत (P) = 2 रु. ;       

आरंभिक पूर्ति (S) = 40

नई कीमत (P1) = 3     

नई पूर्ति (S1) = 60

मूल्य में परिवर्तन = P1 – P = 3 – 2 = 1 रु.                                               

पूर्ति में परिवर्तन = 60 – 40 = 20

`E_s=\frac{\Delta S}{\Delta P}\times\frac PS`

`E_s=\frac{20}1\times\frac2{40}=1`

अतः पूर्ति की कीमत लोच इकाई है

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare