12th Hindi Core 10. छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख JCERT/JAC Reference Book

12th Hindi Core 10. छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Core 10. छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख JCERT/JAC Reference Book
10. छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख कवि परिचय उमाशंकर जोशी का जन्म 21 जुलाई 1911 को गुजरात के साबरकांठा में हुआ था। इनका उपनाम वासुकि है। ये गुजराती भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार हैं। इनकी औपचारिक शिक्षा खंडों में पूरी हुई। असहयोग आंदोलन में भाग लेने के कारण इनको विद्यालय छोड़ना पड़ा। बाद में मुम्बई विश्वविद्यालय से इन्होंने एम. ए. किया। उमाशंकर जोशी प्रतिभावान कवि और साहित्यकार थे। 1931 में प्रकाशित काव्य संकलन 'विश्वशांति' से उनकी प्रसिद्धि एक समर्थ कवि के रूप में हो गयी थी। काव्य के अतिरिक्त उन्होंने साहित्य के अन्य अंगों, यथा कहानी, नाटक, उपन्यास, आलोचना, निबंध आदि को भी पोषित किया। आधुनिक युग के साहित्यकारों में जोशी जी का विशिष्ट स्थान है। जोशी जी अध्यापक और संपादक भी रहे। वे गुजरात विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे। फिर वहां के वाइस चांसलर भी रहे। उन्हें अनेक विश्वविद्यालयों में डी. लिट् की मानद उपाधि प्रदान की गई। इन्हें भारतीय परंपरा का गहरा ज्ञान था। 'अभिज्ञानशाकुंतलम' और 'उत्तररामचरित' का इन्होंने गुजराती में अनुवाद किया। इन्होंने गुजराती कविता को प…