12th Hindi Core 17. शिरीष के फूल JCERT/JAC Reference Book

12th Hindi Core 17. शिरीष के फूल JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Core 17. शिरीष के फूल JCERT/JAC Reference Book
17. शिरीष के फूल पाठ - शिरीष के फूल पाठ विद्या - ललित निबंध लेखक परिचय नाम - हजारी प्रसाद द्विवेदी जन्म स्थान - उत्तर प्रदेश जिला - बलिया जन्म वर्ष - 1907 पहचान -निबंधकार, आलोचक, उपन्यासकार काल - आधुनिक काल हजारी प्रसाद द्विवेदी- शिक्षा कार्य एवं उपलब्धियां शिक्षा - हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की आरंभिक शिक्षा गांव में हुई। उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से हाई स्कूल (दसवीं की परीक्षा) की पढ़ाई की। ज्योतिषविषय में उन्होंने उपाधि ली। काशी के महाविद्यालय से इन्होंने शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। कार्यक्षेत्र: 1930 से शांति निकेतन में हिंदी का अध्यापन प्रारंभ किया। 1950 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर एवं अध्यक्ष के पद पर काम किया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हिंदी विभागाध्यक्ष भी रहे। हजारी प्रसाद द्विवेदी साहित्यिक परिचय हजारी प्रसाद द्विवेदी जी एक निबंधकार आलोचक एवं उपन्यासकार के रूप में जाने जाते हैं। ये हिंदी अंग्रेजी संस्कृत के साथ- साथ बांग्ला भाषा के भी विद्वान थे। हिंदी साहित्य में आधुनिक निबंधकारों के रूप में इन्हें महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। द्विवेदी जी ने अपने आलोचन…