12th Hindi Core 5. सहर्ष स्वीकारा है JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Core 5. सहर्ष स्वीकारा है JCERT/JAC Reference Book 5.
सहर्ष स्वीकारा है गजानन माधव मुक्तिबोध जीवन परिचय - 1. जन्म- 13 नवंबर 1917 स्थान - श्योपुर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश निधन - 11 सितंबर 1964 हबीब गंज (भोपाल) पिता
- माधवराव माता
- पार्वती बाई पत्नी शांता (प्रेम विवाह) 2. शिक्षा - आरम्भिक (उज्जैन) बी ए (1938) इंदौर, एम ए (1954) नागपुर विश्वविद्यालय। 3. लेखन - कहानी, कविता, निबंध, आलोचना, इतिहास आदि विधाओं में साहित्य सृजन । कविता संग्रह - चांद का मुंह टेढ़ा है, भूरी भूरी खाक धूल तथा तार सप्तक
में रचनाएं प्रकाशित। कहानी संग्रह - काठ का सपना, विपात्र, सतह से उठता आदमी । आलोचना - कामायनी एक पुनर्विचार, नई कविता का आत्म संघर्ष, नए साहित्य का सौंदर्यशास्त्र। आत्मकथा - एक साहित्यिक की डायरी । इतिहास - भारत : इतिहास और संस्कृति। सम्पूर्ण रचना - (छह खंडों में) मुक्तिबोध रचनावली 4. आजीविका- 'नया खून' साप्ताहिक का लंबे समय तक संपादन करने के साथ
-साथ उज्जैन के मॉडर्न स्कूल एवं राजनंद गांव के दिग्विजय कॉलेज में अध्यापन कार्य
किया।