Class 11 Hindi Elective वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions) MCQ
Class 11 Hindi Elective वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions) MCQ हिन्दी (ऐच्छिक)- 11 खण्ड-क: (भाग-1) गद्य खण्ड ईदगाह - प्रेमचंद निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प का चयन
कीजिए- 1. रमजान के पूरे तीस रोजों के बाद ईद आई है। कितना मनोहर,
कितना सुहावना प्रभात है। वृक्षों पर कुछ अजीब हरियाली है, खेतों में कुछ अजीब रौनक
है, आसमान पर कुछ अजीब लालिमा है। आज का सूर्य देखो, कितना प्यारा, कितना शीतल है,
मानो संसार को ईद की बधाई दे रहा है। गाँव में कितनी हलचल है। ईदगाह जाने की तैयारियाँ
हो रही हैं। किसी के कुरते में बटन नहीं है, पड़ोस के घर सूई-धागा लेने दौड़ा जा रहा
है। किसी के जूते कड़े हो गए हैं, उनमें तेल डालने के लिए तेली के घर भागा जाता है।
जल्दी-जल्दी बैलों को सानी-पानी दे दें। ईदगाह से लौटते-लौटते दोपहर हो जाएगी। (i) गद्यांश के अनुसार, ईद कितने दिन बाद आई है? (क) रमजान के पूरे इकत्तीस रोजों के बाद (ख) रमजान के पूरे तीस रोजों के बाद (ग) रमजान के पूरे इकत्तीस रोजों से पहले (घ) रमजान के पूरे तीस रोजों से पहले (ii) गद्यांश के अनुसार, वातावरण में आज परिवर्तन क्यों दिखाई
दे रहा है? (क) ईद के कारण (ख) मुहर्रम के कारण (ग) दीवाली के कारण (घ) होली के कारण (iii) ग…