Class 12th Hindi Elective PROJECT RAIL (JCERT) GENERAL SCHOOL Weekly Test Answer Key

Class 12th Hindi Elective PROJECT RAIL (JCERT) GENERAL SCHOOL Weekly Test Answer Key

Class 12th Hindi Elective PROJECT RAIL (JCERT) Gen/CM SOE & Model School Weekly Test Answer Key 12.06.2025

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

PROJECT RAIL GENERAL SCHOOL (12.06.2025)

Subject - Hindi Elective        समय-1 घण्टा

कक्षा – 12        पूर्णांक -20

सामान्य निर्देश :

1. इस प्रश्न-पत्र में कुल 12 प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. प्रश्न के प्रकार एवं अंक :

प्रश्न 1 से 6 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न 6x1=6.

प्रश्न 7 से 10 - लघु उत्तरीय प्रश्न 4x2 = 8

प्रश्न 11 एवं 12 - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 2x3=6

3. प्रश्न संख्या 1 से 6 बहुविकल्पीय प्रकार के हैं। 6 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से 2 प्रश्न योग्यता आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न 1 से 6 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (a, b, c, d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना हैं।

4. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

SECTION - A (1x6=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1- रामचन्द्र शुक्ल का जन्म स्थान है ?

(a) बलिया, उत्तरप्रदेश

(b) अगोना, उत्तरप्रदेश

(c) लमही, उत्तरप्रदेश

(d) कोई नहीं

2- 'प्रेमघन की छायास्मृति' किस विधा की रचना है ?

(a) कहानी

(b) उपन्यास

(c) नाटक

(d) संस्मरणात्मक निबंध

3- रामचंद्र शुक्ल के पिताजी अपने परिवार के सदस्यों को प्रायः रात्रि में किस पुस्तक को पढ़कर सुनाया करते है ?

(a) रामचरित्रमानस

(b) रामचंद्रिका

(c) सत्य हरिश्चंद्र नाटक

(d) सभी को

4- जयशंकर प्रसाद जी विद्यालयी शिक्षा किस कक्षा तक प्राप्त कर सके?

(a) दसवी कक्षा तक

(b) आठवी कक्षा तक

(c) इंटरमीडिएट तक

(d) पढ़े लिखे नहीं थे

5- 'सूरदास की झोपड़ी' प्रेमचंद के किस उपन्यास का अंश है ?

(a) गोदान

(b) रंगभूमि

(c) गबन

(d) कायाकल्प

6- सुमिरिनी के मनके कितने भाग में है ?

(a) एक भाग

(b) दो भाग

(c) तिन भाग

(d) चार भाग

SECTION - B (4x2=8) (लघु उत्तरीय प्रश्न)

7- बचपन में रामचंद्र शुक्ल के मन में भारतेंदु जी के सम्बन्ध में कैसी भावना जमी रहती थी ?

उत्तर- बचपन में लेखक के पिता उन्हें भारतेंदु जी के नाटक पढ़कर सुनाया करते थे। इस कारण लेखक के बाल मन में मधुर भावना भारतेंदु के प्रति जगी रहती थी। वे राजा हरिश्चंद्र तथा कवि भारतेंदु हरिश्चंद्र में अंतर नहीं कर पाते थे। इसलिए लेखक के मन में बचपन से ही भारतेंद जी के संबंध में एक अपूर्व मधुर भावना जगी रहती थी।

8- 'निस्संदेह' शब्द को लेकर लेखक ने किस प्रसंग का जिक्र किया है ?

उत्तर- मिर्जापुर में लेखक के साथ हिंदी प्रेमियों की मंडली थी। वे हिंदी के नए पुराने लेखकों की चर्चा करते रहते थे। वे प्रायः बातचीत में शुद्ध हिंदी का प्रयोग करते थे, इसमें निस्संदेह इत्यादि शब्द का प्रयोग अधिक होता था। लेखक के आसपास में उर्दू भाषा का अधिक प्रभाव था उनके लिए शुद्ध हिंदी अनोखी भाषा भी थी। अतः उन्होंने लेखक मंडली का नाम निस्संदेह रखा हुआ था।

9- कवि ने आशा को बावली क्यों कहा है ?

उत्तर- प्रायः हर व्यक्ति किसी भी विशेष आशा के सहारे जीवन बिताता है। हर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ सपने देखता है। प्रेम की आशा में व्यक्ति अपने मोहक सपनों को बुनता है। भले ही उसे असफलता क्यों ना मिले। यहां तक कि व्यक्ति धुन का पक्का होने की हालत में पागलपन की स्थिति तक पहुँच जाता है। आशा ही व्यक्ति को बावला बनाए रखती है।

10-कार्नोलिया का गीत कविता में जयशंकर प्रसाद ने भारत की किन विशेषताओ की ओर संकेत किया है ?

उत्तर- कार्नेलिया का गीत के माध्यम से कवि जयशंकर प्रसाद ने भारत की विशेषताओं की ओर संकेत किया है। इस गीत में उन्होंने भारत के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन करते हुए कहा है कि भारत ही ऐसा देश है जहां पर सूर्य की किरण सबसे पहले पहुंचती है। भारत के कण-कण में प्राकृतिक सौंदर्य की भरमार है।

SECTION - C (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

11-काव्य सोंदर्य स्पष्ट कीजिये ।

“ हमें कुम्भ ले उषा सवेरे-भरती दुलकाती सुख मेरे।

अदिर उँधते रहते जब-जगकर रजनी भार तारा ।।”

उत्तर - प्रस्तुत काव्यांश में उषा का मानवीकरण कर उसे पानी भरने वाली स्त्री के रूप में चित्रित किया गया है। इन पंक्तियों में भोर का सौंदर्य सर्वत्र दिखाई देता है। कवि के अनुसार भोर रूपी स्त्री अपने सूर्य रूपी सुनहरे घड़े से आकाश रूपी कुएँ से मंगल पानी भरकर लोगों के जीवन में सुख के रूप में लुढ़का जाती है। तारें ऊँघने लगते हैं। भाव यह है कि चारों तरफ भोर हो चुकी है और सूर्य की सुनहरी किरणें लोगों को उठा रही हैं। तारे भी छुप गए हैं।

1. उषा तथा तारे का मानवीकरण करने के कारण मानवीय अंलकार है।

2. काव्यांश में गेयता का गुण विद्यमान है। अर्थात इसे गाया जा सकता है।

3. जब-जगकर में अनुप्रास अलंकार है।

4. हेम कुंभ में रूपक अलंकार है।

12-सुरदास जगधर से अपनी आर्थिक हानि गुप्त क्यों रखना चाहता था ?

उत्तरः- सूरदास एक अंधा भिखारी था। वह लोगों के दान पर ही जीता था। एक अंधे भिखारी के पास इतना धन होना लोगों के लिए हैरानी की बात हो सकती थी। इस धन का पता चलने पर लोग उसपर संदेह कर सकते थे कि इसके पास इतना धन कहाँ से आया? लोग उसके प्रति तरह-तरह की बात कर सकते थे। अतः जब जगधर ने उससे उन रुपयों के बारे में पूछा जो अब भैरों के पास थे तो सूरदास सकपका गया और उन रुपयों को अपना मानने से इंकार कर दिया। वह स्वयं को समाज के आगे लज्जित नहीं करना चाहता था। अतः वह जगधर से अपनी आर्थिक हानि को गुप्त रखना चाहता था।

PROJECT RAIL CM SOE & Model School (12.06.2025)

SECTION - A (1x6=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. 'संवदिया' शब्द का क्या अर्थ है ?

(क) वाहन चालक

(ख) संदेश वाहक

(ग) लोगों की समस्या का समाधान करने वाला

(घ) पत्र बाँटने वाला

2. लेखक सेवाग्राम कब गए थे? लेखक ने सेवाग्राम में किनके आने का जिक्र नहीं किया?

(क) 1948 के आसपास, महादेव देसाई

(ख) 1936 के आसपास, सुशीला नय्यर

(ग) 1938 के आसपास, नेपाली भाई

(घ) 1942 के आसपास, जापानी भिक्षु

3. 'दुःख ही जीवन की कथा रही, क्या कहूँ आज, जो नहीं कही!' पंक्तियों में निराला के किस व्यक्तित्व के दर्शन होते हैं-

(क) जिजीविषा हीन

(ख) जीवन संघर्ष

(ग) भाग्यहीन

(घ) अर्थहीन

4. 'यह दीप अकेला' कविता में 'दीप' किसका प्रतीक है? 'यह दीप अकेला' कविता में 'पंक्ति' किसका प्रतीक है?

(क) देश का, व्यक्ति का

(ख) समाज का, देश का

(ग) व्यक्ति का (व्यष्टि), समाज का (समष्टि)

(घ) गांव और शहर का, राज्य का

5. प्रत्येक सप्तक में कितने कवियों की कविताएं संग्रहित है ?

(क) पाँच कवियों

(ख) दो कवियों

(ग) सत्रह कवियों

(घ) सात कवियों

6. भारत में इंटरनेट पत्रकारिता का अभी कौन सा दौर चल रहा है?

(क) पहला दौर

(ख) तीसरा दौर

(ग) दूसरा दौर

(घ) चौथा दौर

खण्ड 'ख' (4 x 2 = 8) (लघुउत्तर प्रश्नः)

7. हरगोबिन बड़ी बहुरिया के पैर पकड कर क्यों रोने लगा ?

उत्तर - हरगोबिन, बड़ी बहुरिया के मायके में संवाद न सुना सका, इसलिए वह उसके पैर पकड़कर रोने लगा।

8. 'वह लता वही कि, जहां कली तू खिली पंक्ति के द्वारा किस प्रसंग को उद्घाटित किया गया है?

उत्तर - इस पंक्ति के द्वारा कवि सरोज के पालन की ओर संकेत करते हैं। यहां लता का माध्यम सरोज की माँ यानी मनोहारी जी हैं जो सरोज को जन्म देते ही चल बसी थी।

9. कवि ने व्यक्ति को गर्व भरा मदमाता क्यों कहा है?

उत्तर - दीप अकेला’ कविता में ‘दीप’ व्यक्ति का प्रतीक है और ‘पंक्ति’ समाज की प्रतीक है। दीप का पंक्ति में शामिल होना व्यक्ति का समाज का अंग बन जाना है। कवि ने दीप को स्नेह भरा, गर्व भरा एवं मदमाता कहा है। दीप में स्नेह (तेल) भरा होता है, उसमें गर्व की भावना भी होती है क्योंकि उसकी लौ ऊपर की ओर ही जाती है। वह मदमाता भी है क्योंकि वह इधर-उधर झाँकता भी प्रतीत होता है। यही स्थिति व्यक्ति की भी है। उसमें प्रेम भावना भी होती है, गर्व की भावना भी होती है और वह मस्ती में भी रहता है। दोनों में काफी समानता है।

10. जसंचार के प्रमुख माध्यम कौन-कौन से हैं?

उत्तर - जनसंचार के प्रमुख माध्यम समाचार पत्र, रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट, पुस्तक, पत्रिका, फिल्म और सोशल मीडिया हैं।

खण्ड 'ग' (2 x 3 = 6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

11. बड़ी हेवली से बुलावा आने पर हरगोबिन के मन में किस प्रकार की आशंका हुई?

उत्तर - बडी हवेली से बुलावा आने पर हरगोबिन के मन में आशंका हुई कि आज के युग में संदेश भेजने के अनेक साधन उपलब्ध है। बड़ी बहुरिया को अवश्य कोई गुप्त संदेश देना होगा। इस संदेश की खबर चांद सूरज, परेवा- पक्षी तक को नहीं होनी चाहिए।

12. लेखक सेवाग्राम कब और क्यों गया था?

उत्तर - लेखक (भीष्म साहनी) 1938 ई. के आसपास अपने बड़े भाई बलराज साहनी के पास कुछ दिनों तक रहने के लिए सेवाग्राम गए थे, जो उस समय वहाँ से प्रकाशित होने वाली पत्रिका नयी तालीम के सह-सम्पादन के रूप में काम कर रहे थे।

PROJECT RAIL GENERAL SCHOOL (08.07.2025)

SECTION - A (6x1=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

प्रश्न (1). "सरोज स्मृति" कविता है-

(a) काव्य गीत

(b) शोक गीत

(c) करुण गीत

(d) विरह गीत

प्रश्न (2). "यह दीप अकेला" कविता में "दीप" किसका प्रतीक है?

(a) समाज का

(b) देश का

(c) व्यक्ति का (व्यष्टि)

(d) इनमें से सभी

प्रश्न (3). "काँपा अधरों पर थर-थर-थर" में कौन सा अलंकार है?

(a) पुनरुक्ति प्रकाश

(b) रुपक

(c) उत्प्रेक्षा

(d) अतिशयोक्ति

प्रश्न (4). "मैंने देखा एक बूँद" कविता में कवि ने किसका महत्व प्रतिपादित किया है?

(a) दिन का

(b) क्षण का

(c) बूँद का

(d) स्वयं का

प्रश्न (5). "ढेले चुन लो" निबंध का केन्द्रीय विषय क्या है?

(a) शिक्षा

(b) धर्म

(c) अंधविश्वास

(d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न (6). निम्नलिखित में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का तत्व है -

(a) भय और कल्पना

(b) पारंपरिक मान्यताओं और प्रथाओ पर अतार्किक विश्वास

(c) जिज्ञासा अन्वेषण या खोज -

(d) उपरोक्त सभी

SECTION-B (4x2=8) (लघुउत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न (7). गीत गाने दो मुझे" कविता में चित्रित सामाजिक स्थितियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर - आज की सामाजिक स्थिति अत्यन्त विषम एवं सोचनीय है। व्यक्ति संघर्ष और परिश्रम के बाद भी जीवन की उचित सुविधायें नहीं प्राप्त कर सकता है। समाज में पूँजीवादी और सामान्य वर्ग का बोलबाला है।

प्रश्न (8). "सागर" और "बूंद" से कवि का क्या आशय है?

उत्तर - बूँद जीवात्मा का प्रतीक है और सागर परमात्मा का। बूँद क्षणभंगुर है और सागर शाश्वत । बूँद की सार्थकता सागर के साथ सम्बद्ध होने में ही है।

प्रश्न (9). कवि ने अपनी पुत्री का तर्पण किस प्रकार किया ?

उत्तर - भारतीय संस्कृति में दिवंगत व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए विधिवत तर्पण करने का विधान है। तर्पण वस्तुतः धन-धान्य का अर्पण होता है। कवि अपनी पुत्री के लिए अपने समस्त सङ्कर्मों का तर्पण देता है।

प्रश्न (10). "बालक बच गया" लघु कथा का संदेश बताइये ।

उत्तर - बालक की शिक्षा उसकी क्षमता और रूचि के अनुकूल ही होनी चाहिए। माता-पिता, अभिभावक एवं शिक्षक अपनी इच्छा और रुचि को बच्चे पर न लादे और न ही अपने जीवन के अधूरे सपने एवं उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए बच्चे को माध्यम बनायें।

SECTION - C (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न (11). "यह दीप अकेला" कविता के आधार पर "लघु मानव" के अस्तित्व और महत्व पर प्रकाश डालिये।

उत्तर - अज्ञेय जी में व्यक्तिवादी विचारों को समाजवादी विचारधारा में बदलने के लिए "दीप" का प्रतीकात्मक प्रयोग किया है। उन्होने दीप को समूह में शामिल करने का आग्रह किया है। कवि का लघु मानव से तात्पर्य व्यक्ति से हैं। व्यक्ति समाज में अपना स्थान निर्धारित करके महामानव बन जाता है। कवि ने इसी विचार को आत्मबोध से विश्वबोध की ओर अग्रसर होना कहा है। लघुमानव से ही महामानव बना जा सकता है।

प्रश्न (12). लेखक ने धर्म का रहस्य जानने के लिए घड़ी के पुर्जे का दृष्टांत क्यों दिया है?

उत्तर - लेखक का कहना है कि हमें केवल घड़ी देखना ही नहीं आना चाहिए बल्कि उसे खोलकर ठीक करने का तरीका भी जानना चाहिए। यदि हम धर्म के वाहय तत्वों और धर्म आचार्यों के उपदेशों को आँख बंद कर मानते रहे तो हमारा भला नहीं होगा, इसके लिए हमें धर्म के रहस्य की जानकारी होनी चाहिए। धर्म के मार्ग पर आँखें बन्द करके नहीं चलना चाहिए स्वयं भी उस पर विचार करना चाहिए।

PROJECT RAIL GENERAL SCHOOL (05.08.2025)

SECTION - A (1x6=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. कवि केदारनाथ सिंह का जन्म कहां हुआ था ?

a) उत्तर प्रदेश

b) मध्य प्रदेश

c) राजस्थान

d) झारखण्ड

2. 'बनारस' और 'दिशा' कविता किस कवि के द्वारा रचित है ?

a) केदारनाथ अग्रवाल

b) आ० रामचंद्र शुक्ल

c) केदारनाथ सिंह

d) कुंवर नारायण

3. सूरदास की झोंपडी के लेखक कौन हैं ?

a) फनीश्वर नाथ रेणु

b) प्रेमचंद

c) दूधनाथ सिंह

d) काशीनाथ सिंह

4. हरगोबिन किस कहानी का पात्र हैं ?

a) सूरदास की झोंपडी

b) संवदिया

c) कच्चा चिट्ठा

d) सुमिरिनी के मनके

5. समाचार लेखन के इंट्रो से संबंधित कितने ककार होते हैं ?

a) दो

b) तीन

c) चार

d) छ:

6. पत्रकार कितने तरह के होते हैं ?

a) एक

b) दो

c) तीन

d) इनमें से कोई नहीं

SECTION - B (4x2=8) (लघु उत्तरीय प्रश्न)

7. समाचार किसे कहते हैं ?

उत्तर- किसी घटना या समस्या की रिपोर्ट, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की रुचि हो और जिससे अधिक से अधिक लोग प्रभावित होते हों, उसे समाचार कहते हैं।

8. बनारस में वसंत का आगमन कैसे होता है और उसका क्या प्रभाव इस शहर पर पडता है?

उत्तर - बनारस में बसंत का आगमन वहां आने वाले भक्तों, श्रद्वालुओं और पर्यट्कों के आगमन को बसंत का आगमन माना है। यह वसंत पूरे साल छाया रहता है। इससे बनारस शहर में चारों ओर हंसी-खुशी का माहौल छाया रहता है।

9. दिशा कविता में बच्चे का उधर-उधर कहना क्या प्रकट करता है ?

उत्तर - हर व्यक्ति अपने यथार्थ को पहचानता है और उसाए ही ठीक मानता है। उसे अपना कार्य ठीक लगता है। हरेक का जीवन जीने का तरीका तथा नजरिया अलग होता है। वर्तमान इतना प्रबल होता है कि परंपरागत उत्तर या नजरिया को भी वह बदल सकता है।

10. सूरदास को किस बात का दुख था ? उसके मन में कौन कौन से सपने थे जो झोंपडी जलने पर टूट गए ?

उत्तर - सूरदास को इस बात का दुख था कि झोपडी में रखी उसकी उम्र-भर की कमाई वाली पोटली भी जल गई। यह उसके जीवन की सारी आशाओं का आधार थी। इन्ही रुपयों से गया जाकर उसने पितरों का पिंडदान करने का इरादा किया था। कुआं बनवाना चाहता था। साथ ही अपने पुत्र मिठुआ का विवाह करना चाहता था। परंतु झोंपडी के जलने से उसके सारे सपने टूट गए।

SECTION - C (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

11. संवदिया की क्या विशेषताएं होती हैं हैं और गाँववालों के मन में संवदिया की क्या अवधारणा है ?

उत्तर - संवदिया का अर्थ है संदेश ले जाने वाला। यह कार्य हर व्यकित नहीं कर सकता, क्योंकि यह कार्य जिम्मेदारीपूर्ण होता है। इसमें संदेशवाहक को एक-एक शब्द को याद रखना पडता है तथा संवाद को उन्हीं स्वरों तथा भावों के साथ सुनाना होता है। किसी व्यक्ति विशेष में अकसर ये गुण जन्मजात होते हैं।

गाँववालों की संवदिया के प्रति धारणा गलत है। वे मानते हैं कि जो व्यक्ति निठल्ला, कामचोर तथा पेटू होता है, वही संवदिया का काम करता है। ये व्यक्ति बिना मजदूरी लिए संदेश पहुँचाते हैं, लोग इन्हें औरतों की मीठी बोली सुनकर ही नशे में आ जाने वाले मानते हैं। ये मर्द कहलाने लायक नहीं होते।

12. बडी बहुरिया का संवाद हरगोबिन क्यों नहीं सुना सका ?

उत्तर - हरगोबिन बडी बहुरिया का संवाद सुनाना चाहता था किंतु चाहकर भी वह नहीं सुना सका, क्योंकि उसे लगा कि इससे उसके अपने गाँव की इज्जत चली जाएगी। फिर मायके वाले उसे अपने घर ले जाएँगे। गाँव की लक्ष्मी को गाँव के बाहर जाने पर गाँव का सम्मान खत्म हो जाएगा। वह नहीं चाहता था कि बडी बहू उसका गाँव छोडकर जाए। इन सभी कारणों से हरगोबिन बडी बहुरिया का संवाद नहीं सुना सका।

PROJECT RAIL GENERAL SCHOOL (07.10.2025)

खड़- 'क' (6x1=6) वस्तुनिष्ठ प्रश्न

अपठित बोध - (निम्नलिखित गद्यांश) को पढ़कर सही विकल्प के उत्तर को उत्तर पुस्तिका में अंकित करें

प्रजातंत्र के तीन मुख्य अंग हैं कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका। प्रजातंत्र की सार्थकता एवं दृढ़ता को ध्यान में रखते हुए और जनता की प्रहरी होने की भूमिका को देखते हुए मीडिया (दृश्य, श्रव्य और मुद्रित) को प्रजातंत्र की चौथे स्तंभ के रूप में देखा जाता है। समाचार- माध्यम या मीडिया को पिछले वर्षों में पत्रकारों और समाचार- पत्रों ने एक विश्वसनीयता प्रदान की है और इसी कारण विश्व में मीडिया एक अलग शक्ति के रूप में उभरा है।

1. प्रजातंत्र के मुख्य अंग हैं-

A. राज्यपालिका

B. केवल कार्यपालिका

C. कार्यपालिका, विधायिका और संवैधानिका

D. कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका

2. मीडिया को किस रूप में देखा जाता है?

A. जनता के प्रहरी के रूप में

B. सरकार के प्रहरी के रूप में

C. तानाशाह के संरक्षक के रूप में

D. नेताओं के साथी के रूप में

3. मीडिया के कौन-कौन से रूप हमारे सामने आते हैं ?

A. सिर्फ प्रिंट मीडिया

B. दृश्य, श्रव्य एवं मुद्रित मीडिया

C. दृश्य मीडिया

D. श्रव्य मीडिया

4. 'बारहमासा' (जायसी) में प्रयुक्त 'निसि' शब्द का अर्थ क्या है ?

A. नशा

B. नस

C. रात्रि (रात)

D. दिवस (दिन)

5. निम्नलिखित में से कौन सी रचना असगर वजाहत की है?

A. भाग्यरेखा

B. परिंदे

C. दिल्ली पहुँचना है

D. नरक दर नरक

6. 'अपना मालवा' पाठ के लेखक इनमें से कौन हैं?

A. प्रभाष जोशी

B. सुभाष जोशी

C. मनोहर श्याम जोशी

D. विष्णु खरे

खंड - 'ख' (4x2= 8) लघु उत्तरीय प्रश्न

7. अगहन मास की विशेषता बताते हुए विरहिणी (नागमती) की व्यथा- कथा का चित्रण संक्षेप में कीजिए।

उत्तर - अगहन में ठंड बढ़ जाती है और ऐसे में नागमती के पति रतनसेन सिंहलद्वीप चले गए हैं नागमती इससे बहुत दुखी है। जाड़े की रात लंबी, ठंडी और एकाकी होती है, ऐसे में पति का दूसरी औरत की तरफ रुख करना नागमती को दारुण दुख देता है।

8. राम के प्रति श्रद्धा-भाव को भरत किस प्रकार प्रकट करते हैं, स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - भरत राम से अथाह प्रेम करते हैं और राम वन- गमन प्रसंग में कोई हाथ न होने पर भी उसके लिए खुद को दोषी मानते हैं। वे राम-सीता एवं लक्ष्मण जी को मनाने चित्रकूट जाते हैं और उनसे विनती करते हैं कि भैया घर चलिए, आपके बिना हमलोग मर जाएँगे। न मानने पर राम की चरण पादुका को सिर पर धारण किए भरत आहत मन से अयोध्या लौट जाते हैं और 14 वर्ष तक नंदीग्राम में तपस्या करते हैं। भरत राम को अपना गुरु, स्वामी और साहब मानते हैं और अयोध्या लौटने का आग्रह करते हैं।

9. 'पहचान' लघुकथा के आधार पर बताइए कि राजा ने जनता को हुक्म क्यों दिया कि सब लोग अपनी आँखें बंद कर लें ?

उत्तर -

राजा ने जनता को हुक्म दिया कि सब लोग अपनी आँखें बंद कर लें क्योंकि उसके अनुसार ऐसा करने से उन्हें शांति मिलती रहेगी। दूसरे शब्दों में वे राजा की दमनकारी कार्यों को न देखेंगे न विद्रोह करेंगे।

10. अमझर से आप क्या समझते हैं? अमझर गाँव में सूनापन क्यों है ?

उत्तर - अमझर आम के पेड़ों से घिरे गाँव का नाम है। अमरौली प्रोजेक्ट के कारण नवागाँव को उजाड़ने की घोषणा हुई, तभी से वहाँ के आम के पेड़ सूखने लगे। शायद प्रकृति ने मनुष्य के इस काम का विरोध शुरु कर दिया, यह उनकी तरफ से मूक सत्याग्रह है।

खंड - 'ग' (2x3 = 6) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

11. राम के वन- गमन के बाद उनकी वस्तुओं को देखकर माता कौशल्या कैसा अनुभव करती हैं? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

उत्तर - कौशल्या राम के धनुष-वाण, खड़ाऊँ आदि चीजों को देखकर विह्वल हो जाती हैं। पुत्र-वियोग से बढ़कर माँ के लिए और कोई दुख नहीं। कौशल्या जड़ हो गई हैं और दिन-रात राम को याद करती रहती हैं।

12. लेखक को क्यों लगता है कि 'हम जिसे विकास की औ‌द्योगिक सभ्यता कहते हैं वह उजाड़ की अपसभ्यता है ? आप क्या मानते हैं ?

उत्तर - मुख्य बिंदु - औ‌द्योगिक विकास में पृथ्वी, जल, वायु सबका विनाश हो रहा है। - जनसंख्या वृद्धि, प्रदूषण, प्राकृतिक दोहन, पर्यावरण का दुश्मन है, पश्चिमी ढर्रे पर यह विकास विनाश का कारण है।

PROJECT RAIL GENERAL SCHOOL (04.11.2025)

खड़- 'क' (6x1=6) वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. 'दूसरा देवदास' किसकी रचना है?

(क) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(ख) आचार्य राम चंद्र शुक्ल

(ग) प्रेमचंद

(घ) ममता कालिया

2. 'दूसरा देवदास' किस विधा में लिखा गया है?

(क) कहानी

(ख) संस्मरण

(ग) रेखाचित्र

(घ) नाटक

3. 'दूसरा देवदास' कहानी के अनुसार 'निलांजलि' का अर्थ क्या है?

(क) हवन

(ख) पूजा

(ग) आरती

(घ) सूर्य

4. 'गंगा पुत्र' किसे कहा गया है?

(क) गोताखोर को

(ख) गंगा की साफ-सफाई करने वालों को

(ग) नगर निगम को

(घ) मंदिर के पुजारियों को

5. 'रिमाइण्डर' को हिन्दी में क्या कहते हैं?

(क) स्मृति

(ख) अनुस्मारक

(ग) मिनट

(घ) नोटस

6. विचारों के अदान-प्रदान की निम्न सबसे प्राचीन परम्परा कौन सी है?

(क) पत्राचार

(ख) टेलीफोन

(ग) फैक्स

(घ) इन्टरनेट

खण्ड 'ख' (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न) 2x4=8

7. गंगा घाट पर किस-किस देवता की मूर्ति रखी हुई थी?

उत्तर - गंगा घाट पर गंगा मैय्या की मूर्ति के साथ कई मूर्तियां स्थापित थीं जिनमें चारमुंडा बालकृष्ण, राधाकृष्ण, हनुमान और सीता राम की मूर्तियां थीं।

8. संभव को रात को नींद क्यों नहीं आ रही थी?

उत्तर - संभव की नींद खो चुकी थी और उसके मन में सिर्फ पारो का ख्याल था, उसे लगने लगा कि वह उससे प्रेम करने लगा है।

9. रुद्राक्ष की मालाओं वाली गुमटी पर क्या लिखा हुआ था?

उत्तर - गंगा घाट के तट पर कई मालाएँ मौजूद थी और दस रुपये से लेकर तीन हजार तक की मालाओं पर लिखा था असली रुद्राक्ष नकली साबित करने वाले को पांच सौ रुपये का इनाम मिलेगा।

10. सम्पादकीय का महत्व बताइए।

उत्तर - सम्पादकीय का महत्व अग्र लिखित है-

(1) सम्पादकीय किसी भी गंभीर और अरुचि-कर विषय को बहस योग्य बनाता है।

(2) सम्पादकीय का महत्व आकर्षक होता है।

(3) सम्पादकीय विचारोत्तेजक होते हैं और पाठक के मन में सवाल खड़े करते हैं।

खण्ड 'ग' (लघु उत्तरीय प्रश्न) 3x2=6

11. संभव ने लड़की को किस रूप में देखा? वह कैसी लग रही थी?

उत्तर - लड़की अब बिल्कुल संभव के बराबर में खड़ी आँख मूँद कर अर्चना कर रही थी। संभव ने यकायक मुड़कर उसकी ओर गौर किया। उसके कपड़े एकदम भीगे हुए थे। यहाँ तक कि उसके गुलाबी आँचल से कुर्ते का एक कोना गीला हो रहा था। लड़की के लंबे गीले बाल पीठ पर काले चमकीले शॉल की तरह लग रहे थे। दीपकों के उजाले में आकाश और जल की साँवली संधि बेला में लड़की बेहद सौम्य लगभग कास्य प्रतिमा लग रही थी।

12. एक अच्छे फीचर की विशेषताएँ बताइएँ।

उत्तर - एक अच्छे फीचर की विशेषताएँ -

(1) मनोरंजक होना चाहिए।

(2) ज्ञानवर्धक होना चाहिए।

(3) भावात्मक हो।

(4) मानवीय रुचि पर आधारित होना चाहिए।

(5) तर्कसंगत होना चाहिए।

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare