Class 12th History PROJECT RAIL (JCERT) CM SOE & Model School Weekly Test Answer Key 05.05.2025

Class 12th History PROJECT RAIL (JCERT) CM SOE & Model School Weekly Test Answer Key 05.05.2025

Class 12th History PROJECT RAIL (JCERT) CM SOE & Model School Weekly Test Answer Key 05.05.2025

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

PROJECT RAIL CM SOE & Model School (05.05.2025)

(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING) GENERAL SCHOOL

Subject- History

समय-1 घण्टा

कक्षा - 12

पूर्णांक -20

सामान्य निर्देश :

1. इस प्रश्न-पत्र में कुल 12 प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. प्रश्न के प्रकार एवं अंक :

प्रश्न 1 से 6 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न 6x1=6.

प्रश्न 7 से 10 - लघु उत्तरीय प्रश्न 4x2 = 8

प्रश्न 11 एवं 12 - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 2x3=6

3. प्रश्न संख्या 1 से 6 बहुविकल्पीय प्रकार के हैं। 6 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से 2 प्रश्न योग्यता आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न 1 से 6 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (a, b, c, d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना हैं।

4. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

SECTION - A (1x6=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. हड़प्पन संस्कृत्ति के किस पुरास्थल से मिश्रित फसल उगाने का साक्ष्य मिला है-

(a) लोचल

(b) कालीबंगन

(c) मोहनजोदड़ो

(d) आलमगिरपुर

2. दिए गए घटनाक्रम को सही कालक्रमानुसार प्रारंभ से अंत के क्रम में व्यवस्थित करें-

I) रोपड़ की खोज यज्ञ दत्त शर्मा के द्वारा

II) मोहनजोदड़ो की खोज राखालदास बनर्जी द्वारा

III) हड़प्पा सभ्यता की खोज दयाराम साहनी के द्वारा

IV) चन्हूदड़ो की खोज ननीगोपाल मजूमदार द्वारा

कूट

(a) (iv), (iii), (ii), (i)

(b) (ii), (iv), (i), (iii)

(c) (iii), (iv), (ii), (i)

(d) (iii), (ii), (iv), (i)

3.

कथन (A) हडप्पा संस्कृति यह नाम इसके प्रथम पुरास्थल के रूप में खोजे जाने के कारण पड़ा।

कारण (R) अलेक्जेंडर कनिघम ने इस संस्कृति के खोज की घोषणा विश्व के समक्ष 1924 ई० में किया।

कूट

(a) दोनों A और R सुही है और R, A की सही व्याख्या है।

(b) दोनों में और R सही है ले किन R. A की सही व्याख्या नहीं है

(c) सही है, लेकिन R गलत है।

(d) A. गलत है लेकिन R. सही है।

4. सुमेलित करें-

कॉलम 1

कॉलम 2

A. श्रीमान अलेक्जेंडर कनिंघम

1. पुरातत्व के छेत्र में सैन्य अनुशासन और सटीकता लायी |

B. दयाराम साहनी

2. भारतीय पुरातत्व के प्रथम महानिदेशक

C. आर. ई. एम. व्हीलर

3. हड़प्पा का उत्खनन किया

D. जॉन मार्शल

4. प्रथम पेशेवर पुरातत्वविद जिन्होंने भारत में काम किया |

कूट

A          B          C          D

(a)        2          3          1          4         

(b)       1          3          4          2

(c)        3          4          2          1         

(d)       2          4          1          3

5. इनमें से किस राजवंश से प्रभावती गुप्ता संबंधित थी-

(a) गुप्त वंश

(b) मौर्य वंश

(c) कुषाण

(d) वाकाटक

6. दिये गये सूचना के आधार पर व्यक्ति की पहचान करें-

(i) ईस्ट इंडिया कंपनी के टकसाल में एक अधिकारी

(ii) उन्होंने ब्राही और खरोष्ठी लिपि को सर्वप्रथम पढ़ा।

(a) पीटर मुडी

(b) जेम्स प्रिंसेप

(c) मार्को पोलो

(d) अर्नेस्ट मैके

Section (B) 2x4=8 (Short Answer Question)

7. हडप्पा सभ्यता के जल निकासी प्रणाली की कोई दो विशेषता लिखें?

उत्तर - (i) घर से निकलने वाली नाली पहले नीचे एक हौदे में जाती थी जहाँ ठोस मलवा बैठ जाता था और पानी ऊपर पर से बहते हुये गली के नाली में मिल जाता था।

(ii) लंबी दूरी के नाली में निश्चित अन्तराल पर उस प्रकार के हौंदे बनाये गये थे।

8. मुहरों और सीलों का हड़प्पा सभ्यता में क्या महत्व है?

उत्तर – (i) हड़प्पा सभ्यता की मुहर इस सभ्यता की प्रमुख विशेषता है जो स्टेटाइट की बनी मिली है।

(ii) सील और मुहरों का प्रयोग लंबी दूरी के आवागमन के लिये प्रयोग किया जाता था और यदि वस्तु अपने लगाये गये सील से पहुंचती थी तो इसका अर्थ था कि वह सुरक्षित है। इसके अलावा सील भेजने वाले की पहचान बताती थी।

9. धम्म की दो विशेषताएँ लिखें?

उत्तर - धम्म

(i) बड़ों का सम्मान करें।

(ii) दासों और नौकरों के साथ दयालुता का व्यवहार

10. मौर्य शासकों द्वारा प्रयुक्त दो लिपियों का उल्लेख करें?

उत्तर - (i) ब्राही             (ii) खरोष्ठी

Section (C) 2x3=6 (Long Answer Question)

11. हडप्पाई लिपि की तीन प्रमुख विशेषताएँ लिखें?

उत्तर – (i) हड़प्पाई लिपि वर्णमाला पर आधारित नहीं थी और इस में कई संकेत थे। जो लगभंग 375 से 400 के बीच थे।

(ii) अधिकांश अभिलेख छोटे थे और सबसे, लंबा अभिलेख लगभग 26 संकेतों का था।

(iii) हड़प्पाई लिपि आज तक अपठित बनी हुई है।

12. "मगध के उत्कर्ष में पाटलिपुत्र ने महत्वपूर्ण योगदान दिया" इस कथन के समर्थन में तीन बिन्दु लिखें ?

उत्तर - (i) पाटलिपुत्र गंगा, सोन और गंडक जैसी प्रमुख नदियों के संगम पर स्थित था, जिससे यह व्यापार, परिवहन और संचार का प्रमुख केन्द्र बन गया।

(ii) यह मौर्य और गुप्त वंश जैसे प्राक्तिशाली साम्राज्यों की राजधानी रहा और यह राजनीतिक तथा प्रशासनिक केन्द्र बना।

(iii) पाटलिपुत्र एक समृद्ध नगर था जहाँ व्यापार फला फुला, कुशल कारीगर थे और यह शिक्षा तथा संस्कृति का केन्द्र था जो विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों और व्यपारियों को आकर्षित करता था।

PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2024-25


Class 12th  History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 16.01.2025


Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare